WhatsApp Group Join Now

कुछ दिनों से एक पौधा गार्डनिंग की दुनिया में ट्रेंड कर रहा है। जिसके अनगिनत फायदे जानकर लोग अपने घरों में लगा रहे हैं। हालांकि यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर तो है लेकिन इसकी पहचान गलत की जा रही है। जी हां! हम बात कर रहे हैं अजवाइन के पौधे की। जरूर आपके घर में भी होगा। जिसकी पत्तियों से बिल्कुल अजवाइन की खुशबू आती है। लेकिन यह अजवाइन नहीं मैक्सिकन मिंट है। जिसे पहचानने में एक्सपर्ट भी गलती कर  रहे हैं। यह किसी भी तरीके से अजवाइन नहीं है। ना तो यह देखने में अजवायन के पौधे जैसा है और न ही इसपर कभी भी अजवाइन लगेंगे। लेकिन हम लेख में आपको बताने वाले है कि आखिर अजवायन का असली पौधा कैसा होता है।

कैसा होता है आजवाइन का पौधा

  • आजवाइन का पौधा मैक्सिकन मिंट जैसा बिल्कुल नहीं होता है।
  • असली आजवाइन के पौधे की पत्तियां बहुत छोटी होती हैं।
  • अजवायन के पौधे पर फूल लगते हैं, इनमें अजवाइन लगते हैं
  • इन फूलों के सूखने पर अजवाइन निकलती है।
  • इस पर हल्के पीले रंग के फूल खिलते हैं।

कैसा होता है मैक्सिकन मिंट का पौधा

  • मैक्सिकन मिंट का पौधा सक्युलेंट जैसा दिखता है।
  • इसकी पत्तियों में मॉइश्चर होता है।
  • पत्तियों को तोड़ने पर जैल जैसा निकलता है।
  • इसकी पत्तियों में अजवायन की खुशबू आती है
  • इसपर कभी फूल नहीं आते हैं।
  • यह पुदीने की ही प्रजाति है।
  • इसपर कभी फल नहीं आते हैं।

मैक्सिकन मिंट के औषधीय गुण

शरीर को डिटॉक्स करता है

अगर कोई हर दिन मैक्सिकन मिंट( अजवाइन) के पत्तों की चाय पीता है, तो यह बॉडी डिटॉक्स करने का काम करता है। इसका काढ़ा बनाकर या पत्तियों को सूखाकर भी सेवन किया जा सकता है। इसका नियमित प्रयोग काफी फायदा पहुंचाता है।

गठिया के रोग में फायदेमंद

कई रिसर्च के मुताबिक खिलाड़ियों को इसके पत्ते इस्तेमाल करने के लिए कहा जाता है। दरअसल इस प्लांट में omega-6 fatty acids पाया जाता है। जो हड्‌डियों के दर्द में आराम पहुंचाता है। इनकी पत्तियों का इस्तेमाल ऐसे लोगों को भी करना चाहिए, जो अर्थराइटिस और रह्यूमेटाइड जैसी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं। मैक्सिकन मिंट या इंडियन बोरेज हड्डियों की सूजन को कम करने में आपकी मदद करता है।

सर्दी जुकाम से मिलेगी राहत

सर्दी जुकाम में मेक्सिकन मिंट( इंडियन बोरेज, अजवाइन) का पौधा आपकी मदद कर सकता है। सर्दी-जुकाम की समस्या से  राहत पाने के लिए सबसे पहले कुछ पत्तियों को लें। इसे 1 गिलास पानी में अच्छी तरह से उबालें। इस पानी को तबतक उबालें जबतक पानी आधा ना हो जाए। इसे गुनगुना सेवन करें। इससे काफी आराम मिलता हैै। यह कफ को बाहर निकालने का काम करता है। इसमें  शहद मिलाकर पीना भी फायदेमंद है।

स्किन के लिए फायदेमंद

मेक्सिकन मिंट( इंडियन बोरेज, अजवाइन) स्किन के लिए काफी अच्छा प्लांट है। इसमें सूजन-रोधी यौगिक होते हैं जो कीड़े के काटने और डंक से लेकर एक्जिमा और सोरायसिस तक किसी भी चीज में लालिमा और सूजन, साथ ही खुजली और सूजन को तेजी से कम कर सकते हैं। यह  त्वचा की कोशिकाओं की गतिविधि को बढ़ाता है। गामा-लिनोलेनिक एसिड होने की वजह से त्वचा में एलर्जी, जिल्द की सूजन, सूजन और परेशानी से राहत दिलाने में मदद करती है।

अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद

पत्तियों के रस को घावों और संक्रमणों पर सीधे लगाने से उन्हें ठीक किया जा सकता है। इसके साथ ही इसे प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्टर माना जाता है। यह पौधा चिंता और तनाव को कम करता है। आर्युवेद में  इसका प्रयोग, मन की शांति और सुरक्षित, आरामदायक नींद लाने के लिए एक हर्बल उपचार के रूप में किया गया है। इसे कैंसर रोधी भी माना गया है।

इसे भी पढ़ें- मैक्सिकन मिंट: पौधा लगाने का तरीका, उपयोग, सुझाव और औषधीय गुण

इसे भी पढ़ें- गार्डन में उगाएं ये 10 मसाले, इन्हें उगाना बेहद आसान

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *