WhatsApp Group Join Now

हर किसी को पौधे लगाना पसंद होता है। ज्यादातर लोग अपने घर में पौधे लगाते हैं। बहुत बार घर में जगह की कमी के चलते अपने घर के आसपास पौधे लगाते हैं। इन पौधों से ऑक्सीजन स्तर बेहतर होता है। लेकिन आपके लिए ये जानना जरुरी है कि जो पौधा आप लगा रहे हैं वो आपको लगाना चाहिए या नहीं।  क्योंकि बहुत से पौधे नकारात्मकता फैलाते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ पौधों का घर में या घर के आस-पास होना भी सही नहीं होता।

कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए

बेरी

माना जाता है कि घर में या घर के आस-पास आपको बेर का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ये वास्तु शास्त्र के हिसाब से सही नहीं है। बहुत से लोगों को बेर पसंद होते हैं, इसलिए इसको घर में लगाना पसंद करते हैं। माना जाता है कि बेर का पेड़ आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। इस पेड़ पर कांटे लगे हुए होते हैं। ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

इमली

खट्ठी इमली की चटनी सब खाना चाहते हैं। बहुत से लोग इमली के पौधे को घर में लगा लेते हैं। अगर आपने भी ऐसा कर रखा है या करने वाले हैं तो ये बिल्कुल भी सही नहीं हैं। इमली के पेड़ पर नकारात्मक शक्तियों का वास होता है ऐसा माना जाता है। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

पीपल का पेड़

पीपल का पेड़ भी घर में शुभ नहीं होता। माना जाता है कि पीपल का पेड़ घर में लगाने से धन हानि होने का खतरा होता है। वैसे तो लगभग लोग पीपल के पेड़ को घर में नहीं लगाते हैं फिर भी ये उग जाने पर इसको काटना भी नहीं चाहिए। पीपल के पेड़ को काटना भी अच्छा नहीं माना जाता। ज्योतिष शास्त्र में कहा जाता है कि वंश वृद्धि में परेशानी आती है पीपल को काटने पर। इसलिए आपको इसे ले जाकर मंदिर या स्कूल में लगा देना है।

ये भी पढ़े-किचन गार्डन बनाना है तो इन बातों काे अपनाएं, आएगा अधिक फल

दूध जैसा पदार्थ निकालने वाले पौधे

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जिन पौधों से दूध जैसा पदार्थ निकलता है वो घर में शुभ नहीं होते। अगर आपने भी अपने घर में ऐसा कुछ लगा रखा है तो उसको हटाने की जरुरत है। ये पौधे घर में नकारात्मकता लेकर आते हैं।

खजूर का पेड़

खजूर का पेड़ दिखने में आकर्षक होता है। लोग इसको लगाकर अपनी बगीचे को सुंदर दिखाना चाहते हैं। लेकिन वास्तु हिसाब से खजूर का पेड़ आपके लिए मुसीबत बन सकता है। इसको घर पर लगाने से परिवार के लोगों की तरक्की में बाधा पैदा हो सकती है।

नीबूं, कदंब, केला

वास्तु शास्त्र में इन पौधों को घर में लगाना अशुभ माना गया है। माना जाता है कि जब ये पौधे घर में होते हैं, तो घर का मालिक उन्नति नहीं कर पाता।

बरगद का पेड़

बरगद का पेड़ भी घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। अगर आपके घर में बरगद का पेड़ उग गया है तो आप इसे मंदिर, धर्मशाला, स्कूल, अस्पताल या अन्य जगह पर लगा सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • पूर्व दिशा में न लगाएं फलदार पौधे।
  • पश्चिम दिशा में कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए।
  • दक्षिण दिशा में दूधवाले पौधे लगाना अशुभ होता है।
  • दक्षिण पूर्व दिशा यानि आग्नेय कोण में कभी भी पलाश, गुलाब, जवाकुसुम, बरगद का पेड़ नहीं लगाना चाहिए।

ये भी पढ़े-आसान तरीके से घर पर ही उगाएं असली रुद्राक्ष

WhatsApp Group Join Now

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *