WhatsApp Group Join Now

Raita– रायते के बिना तो शादी-ब्याह, पार्टी और किसी भी दावत का स्वाद फीका है। गर्मियां आ गई है और ऐसे में अब रायते की डिमांड घरों में ज्यादा होने लगेगी। बहुत से लोग रायते का जमकर सेवन करते हैं। लोगों को मालूम नहीं है कि रायते का सेवन भी हानिकारक होता है।

बहुत बार रायता कई लोगों के लिए आफत बन जाता है। इस लेख में हम ये जानने का प्रयास करेंगे की रायता किन लोगों को नहीं खाना चाहिए और ये किस प्रकार लोगों को नुकसान पहुंचाता है।

इन लोगों को नहीं करना रायते का सेवन(These people should not consume raita)

साइनस होने पर(When you have sinus)

  • दही ठंडा होता है इसे खाने से साइनस एरिया में सूजन हो सकती है।
  • इससे चेहर की मांसपेशियों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
  • अधिक सेवन करने से नाक में म्यूकस की समस्या भी बढ़ सकती है।
  • नाक बंद होने या नाक बहने की दिक्कत पेश आ सकती है।

अर्थराइटिस की समस्या होने पर(In case of arthritis)

  • ठंडी चीजों के सेवन से मांसपेशियों में सूजन और दर्द की समस्या हो जाती है।
  • जिन लोगों के घूटनों और जोडों में दर्द रहता है उनको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • रात के समय में रायते का सेवन इन लोगों के लिए ज्यादा हानिकारक है।

लैक्टोज इंटॉरलेंस होने पर(If you are lactose intolerant)

  • जिनको दूध-दही से बनी चीजों से एलर्जी है, उनको रायते का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हालांकि ऐसा माना जाता है कि दही बहुत कम मात्रा में लैक्टोज पाया जाता है।
  • ऐसे लोगों को अपच, पेट दर्द या दस्त की समस्या हो सकती है।

ब्लोटिंग की समस्या होने पर(In case of bloating problem)

  • आमतौर पर दही पाचन तंत्र के लिए सही मानी जाती है।
  • बहुत बार इसका सेवन पेट में ब्लोटिंग की समस्या पैदा कर देता है।
  • जिन लोगों को पहले से ब्लोटिंग की समस्या रहती है वो इसके सेवन से बचें।
  • हालांकि आप सीमित मात्रा में दही से बने रायते का सेवन कर सकते हैं।

इन लोगों को भी नहीं करना रायते का सेवन

  • अल्पशक्ति वाले लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। 
  • छोटे बच्चे, बुजुर्ग और विशेष बीमारी वाले भी इसका सेवन न करें।
  • बड़े वजन वाले भी इसका सेवन न करें। 

रायते में ये चीजें मिलाकर खाना है हानिकारक(Eating these things mixed in raita is harmful)

  • रायता बनाते समय आमतौर पर लोग दही में नमक ही डालते हैं।
  • दही के साथ नमक का कॉबिनेशन पूरी तरह से गलत माना जाता है।
  • दही को मीठा मिलाकर खाने से ही सेहत को फायदा पहुंचता है।
  • अगर आप इसमें नमक डालकर खाते हैं, तो ये नुकसान पहुंचा सकती है।
  • दही में प्याज डालकर खाना भी सही नहीं है।
  • प्याज की तासीर गर्म होती है और दही की तासीर ठंडी होती है।

इस प्रकार बनाएं रायता(Make raita like this)

  • रायता बनाते समय आप इसमें भूना हुआ जीरा और काली मिर्च का इस्तेमाल करें।
  • आप इसमें अजवाइन भी डालें, ताकि पेट से जुड़ी समस्या न हो।
  • मसालों का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी तासीर पर भी प्रभाव पड़ता है।

ये भी है जरुरी-मरुआ कई बीमारियों में आता है काम, जानिए इस्तेमाल का तरीका..

ये भी है जरुरी-औषधीय पौधे कालमेघ की खेती पर अजमाएं हाथ, देश-विदेश में है पौधे की मांग

ये भी है जरुरी-जरूरत से ज्यादा जीरे के इस्तेमाल कर रहे हैं तो हो जाए सावधान !

ये भी है जरुरी-Use of alum-मिट्टी के पीएच मान को संतुलित करती है फिटकरी,जानिए उपयोग का तरीका

ये भी है जरुरी-बेलपत्र के पत्तों का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

नोट- ये जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। ज्यादा जानकारी के लिए आप किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ धन्यवाद। आप हेल्थ या बागवानी से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो कमेंट के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *