Liquid fertilizer– घरेलू पौधों की देखभाल के लिए हम तरह-तरह की खाद और अन्य तरीकों का प्रयोग करते हैं। पौधों की देखभाल करना सच में चुनौती भरा काम है। पौधों की सही प्रकार से केयर करते हैं, तो ये घर की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।
लोगों में इनडोर प्लांट्स का क्रेज आजकल बढ़ता जा रहा है। आप भी इनडोर प्लांटस लगाने के शौकिन है, तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ लिक्विड फर्टिलाइजर की जानकारी देंगे, जो पौधों के लिए सबसे अच्छी है।
घरेलू पौधों के लिए बेस्ट लिक्विड फर्टिलाइजर(Liquid fertilizer)
प्लांट ग्रोथ प्रमोटर(plant growth promoter)
- लिक्विड फर्टिलाइजर के रुप में आप प्लांट ग्रोथ प्रमोटर का इस्तेमाल करें।
- ये घरेलू पौधों के लिए सबसे अच्छा जैविक उर्वरक है।
- ये पौधों की जड़ों को विकसित करने में मदद करता है।
- ये फर्टिलाइजर पौधे के ग्रो बैग में डालें या स्प्रे कर सकते हैं।
बायो एनपीके(bio NPK)
- इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम जैसे अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं।
- ये इनडोर प्लांट की ग्रोथ के लिए जरुरी है।
- 1 लीटर पानी में 1 मिलीलीटर एनपीके खाद मिला सकते है।
- इसको स्प्रे बोतल में डालें और पौधों के ऊपर स्प्रे करें।
संतरे के छिलके से बनी लिक्विड खाद(Liquid fertilizer made from orange peel)
- पोटेशियम, मिनरल्स, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्व होते हैं।
- ये तरल पदार्थ पौधों को उचित पोषण पहुंचाते हैं।
- आप संतरे के छिलके से बनी खाद को मिट्टी में डालें या पौधों पर स्प्रे करें।
केले की छिलके से बनी लिक्विड खाद(Liquid fertilizer made from banana peel)
- इससे पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पौधों को मिलते हैं।
- पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए ये खाद बेहद जरुरी है।
- इसको आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।
- केले के छिलकों को पानी में डालकर लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार करें।
सीवीड तरल उर्वरक(seaweed liquid fertilizer)
- इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम की मात्रा होती है।
- आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, मोलिब्डेनम, जिंक, बोरान, और मैग्नीशियम भी इसमें होते हैं।
- इनडोर प्लांटस की ग्रोथ के लिए ये बेस्ट फर्टिलाइजर है।
टी लिक्विड फर्टिलाइजर(Tea Liquid Fertilizer)
- टी लिक्विड फर्टिलाइजर से पौधे हरेभरे रहते हैं और ग्रोथ अच्छी होती है।
- इसको बनाने के लिए आप कम्पोस्ट या वर्मीकम्पोस्ट उर्वरक का इस्तेमाल करें।
- एक कंटेनर में वर्मीकम्पोस्ट डालकर उसमे पानी भर दें।
- कंटेनर सिर्फ इतना खाली छोड़ जिससे आप लकड़ी का उपयोग करके इसे हिला सकें।
- घोल में आप किचन से निकलने वाली चाय पत्ती का उपयोग करें।
- कुछ दिनों में लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार हो जाएगा और इसको इनडोर प्लांटस में डालें।
किचिन वेस्ट से बनी लिक्विड फर्टिलाइजर(Liquid fertilizer made from kitchen waste)
- इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों के लिए महत्वपूर्ण है।
- आप किचिन वेस्ट को इकट्ठा करें और इससे निकलने वाला लिक्विड पौधों में डालें।
- पौधों की ग्रोथ के लिए ये जरुरी है।
अंडे के छिलके से बनी लिक्विड फर्टिलाइजर(Liquid fertilizer made from egg shells)
- पौधे पोटेशियम और कैल्शियम की मांग करते हैं।
- अंडे के छिलके से बनी लिक्विड खाद ग्रोइंग सीजन के दौरान देना अच्छा रहता है।
- अंडे के छिलकों से बनी खाद आप पौधों को पंद्रह से बीस दिनों में दें।
ये भी है जरुरी-Soil preparation method-ऐसे करें फूल वाले पौधों के लिए बेस्ट मिट्टी तैयार
ये भी है जरुरी-तीन तरीके से बनाएं केले के छिलके की खाद
ये भी है जरुरी- Plant care- तेज हवा से पौधों को बचाने के लिए ये आसान टिप्स अपनाएं
ये भी है जरुरी-Hibiscus care- घरेलू तरीके से गुड़हल पर से हटाएं सफेद कीड़े और चींटियां
ये भी है जरुरी-Fertilizer Identification-पौधों के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर चुनने के आसान टिप्स
ये भी है जरुरी-Seaweed fertilizer- ज्यादा फल और सब्जियों की पैदावार के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर
नोट- ये जानकारी आपको कैसी लगी है कमेंट करके अपनी राय जरुर दीजिए। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ। आपको किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहिए है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।