शहतूत एक स्वादिष्ट फल है। लेकिन बहुत ही कम लोग इसके बारे में जानते हैं। यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। इन दिनों शहतूत बाजार में मिल रहा है। यह बाजार में 15 से 20 दिन तक ही देखने को मिलता है। लेकिन जानकारी के अभाव में बहुत ही कम लोग इसका सेवन करते हैं। लेकिन वास्तव में अगर आप रोजाना शहतूत का सेवन करते हैं, तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं। शहतूत में विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी पाया जाता है। जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं।
पेट की समस्याओं को दूर करे
शहतूत फाइबर से भरपूर होते हैं। कब्ज की समस्या को कम कर सकते हैं। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
वजन को कम करे
शहतूत के फल के सेवन से वजन को कम करने में भी मदद मिलती है। इसलिए अगर आप डाइट पर हैं तो इस फल का सेवन कर सकते हैं। शहतूत कम कैलोरी और हाई फाइबर की मात्रा के कारण वजन घटाने में मददगार है। इसको खाने के बाद आप हल्का महसूस करेंगे। यह फल काफी स्वादिष्ट होता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
शहतूत में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ रखने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
डायबिटीज को कंट्रोल करे
शहतूत ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे मधुमेह रोगियों के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन जाता है। मीठा होने के बावजूद डायबिटीज के मरीज इसे खा सकते है।
हृदय स्वास्थ्य
शहतूत कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में लाेग बड़े स्तर पर इसका उपयोग करते हैं।
शहतूत खाने का सही समय:
- शहतूत को सुबह या शाम के समय खाना सबसे अच्छा होता है।
- इसे नाश्ते के रूप में या भोजन के बीच में खाया जा सकता है।
- गर्मियों में शहतूत का सेवन करने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है।