WhatsApp Group Join Now

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कमर में दर्द, पेट में दर्द, जांघों में दर्द और स्तनों में सूजन ये सब मासिक धर्म के दौरान आम होता है। महिलाएं अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर किसी से बात भी नहीं कर पाती। ये सब कुछ हार्मोन में बदलाव के चलते होता है। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के स्तन सूज जाते हैं और बिल्कुल सख्त हो जाते हैं। हालांकि ये समस्या आम है। ऐसा एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की वजह से होता है। इस लेख में जानते हैं महिलाओं को क्या खाना चाहिए कि वो इस समस्या से बच जाएं।

महिलाओं को डाइट पर देना है ध्यान

https://www.instagram.com/reel/CmeGB9pvKm_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a76e34f4-b3e6-4d56-ba6e-394f703182de

न्यूट्रिशनिस्ट शिखा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर महिलाओं के लिए डाइट शेयर की है। उनका कहना है कि आमौतर पर मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के स्तनों में सूजन आ जाती है। दर्द भी काफी होता है। इस समस्या से निपटने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरुरत होती है। इन दिनों में महिलाओं को हमेशा हेल्दी आहार ही लेना चाहिए।

आयोडीन की मात्रा वाले आहार का सेवन

मासिक धर्म में इन समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें आयोडीन की मात्रा ज्यादा हो। केला, गाजर, समुद्री भोजन आदि आप ले सकते हैं। इनमें आयोडीन की मात्रा होती है। सी केल्प में आयोडीन की मात्रा बहुत अच्छी होती है। ये खराब एस्ट्रोजन हार्मोन को ठीक करने में भी हेल्प करता है।

सब्जियों का जूस

इन मुश्किलों दिनों में ब्रेस्ट का दर्द कई बार असहनीय हो जाता है। कई बार स्तनों में ऐंठन हो जाती है जो बहुत पीड़ादायक होती है। इसके बचाव के लिए आप सब्जियों के जूस का सेवन कर सकती हैं। ये लिवर को डिटॉक्स रखने का काम करता है। जहां तक हो सके अपने आहार में हरी सब्जियों के जूस को शामिल करें। ये हमेशा ध्यान रखें की जूस ताजा होना चाहिए।

ये भी पढ़े-हीट स्ट्रॉक से बचने के लिए कम करें इन मसालों का प्रयोग

क्रूसिफेरस सब्जियों का करें सेवन

महिलाओं को ज्यादा मात्रा में क्रूसिफेरस सब्जियों का इस्तेमाल खाने में करना चाहिए। इन सब्जियों में पोषक तत्व ज्यादा होते हैं। ये एस्ट्रोजन हार्मोन की खराबी को ठीक करने का काम भी करती हैं। इनमें फोलेट और विटामिन के की मात्रा ज्यादा होती है। गहरे हरे रंग की क्रूसिफेरस सब्जियां भी विटामिन ए और सी का स्रोत होती हैं और इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। जैसे- गोभी, ब्रोकली, मूली, फूलगोभी,सरसों की सब्जी,पत्तेदार सब्जियां आदि।

महिलाओं को क्या नहीं खाना चाहिए

  • महिलाओं को सोयाबीन नहीं खाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि सोयाबीन खाने से एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर गड़बड़ा जाता है।
  • कमर्शियल डेयरी प्रोडक्टस की जगह ऑर्गेनिक दूध का सेवन करें।

 

ये भी है जरुरी-सर्वाइकल से हैं परेशान तो रखें इन बातों का ध्यान

 

 

 

WhatsApp Group Join Now

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *