WhatsApp Group Join Now

Rose care-बारिश का मौसम लगभग खत्म होने को है। बारिश के बाद आपके पौधों में नई ग्रोथ शुरु नहीं हुई है। आपके पौधों ने फूल देना बंद कर दिया है, कलियां नहीं बन रही है, तो आपको परेशान नहीं होना है। 

आज हम आपके लिए स्पेशल लेख लेकर आए हैं, इसमें हम बताएंगे कि बारिश के बाद आपको गुलाब (Rose) की केयर कैसी करनी है। कौन सी पावरफूल फर्टिलाइजर देनी है, ताकि इसपर नई ग्रोथ शुरु हो?

बता दें कि कुछ दिन बाद आपका गुलाब सुप्तावस्था में जाने वाला है। इससे बेहतरीन फूल लेने का ये एक दो महीने का समय उपयुक्त है। इस समय का आपको फायदा उठाना है। चलिए जानते हैं गुलाब के लिए पावरफूल फर्टिलाइजर कौन सी है?

बारिश के बाद करें ये काम (Do this work after the rain)

  1. तेज बारिश में पौधे अंदर रखें, तो अब इन्हें बाहर रखें। 
  2. पौधों को अब पूर्ण रुप से धूप दिखानी जरुरी है।
  3. इससे फगंस और कई बैक्टरिया खत्म हो जाएंगे।
  4. मिट्टी को चेक करके इससे खरपतवार हटाएं।
  5. बारिश रुकने पर पौधों की गुड़ाई जरुरी है।
  6. गुड़ाई के बाद इनको धूप दिखाएं।
  7. गीली मिट्टी एक दो दिन में सूख जाएगी। 
  8. पौधों की जड़ों को ऑक्सीजन अच्छी मिलेगी।

ये ट्रीटमेंट करें (do this treatment)

  1. चायपत्ती का इस्तेमाल पौधे पर करें। 
  2. गुलाब के पौधे में चायपत्ती बेस्ट फर्टिलाइजर है। 
  3. यूज की हुई या फ्रेश चायपत्ती ले सकते हैं। 
  4. यूज की हुई 4-5 चम्मच पौधे में डालें।
  5. ध्यान रहे ये अच्छे से धोकर सूखा लें। 
  6. फ्रेश चायपत्ती एक पौधे के लिए 1 चम्मच यूज करें। 
  7. इसके बाद इसमें 1-2 चम्मच नीम खली पाउडर डालें।
  8. इनको मिट्टी से अच्छे से कवर कर दें। 
  9. मिट्टी सूखी होने पर ही ये काम ट्रीटमेंट करना है। 
  10. इसके बाद आपको नींबू से तैयार लिक्विड फर्टिलाइजर देनी है।

ये भी है जरुरी-बायोएंजाइम+फर्टिलाइजर ऐसे करें तैयार, PGR टॉनिक को भी करेगी फेल

नींबू से लिक्विड फर्टिलाइजर ऐसे बनाएं (How to make liquid fertilizer from lemon)

screen (50)

  • नींबू के छिलकों को आप लें।
  • इनको छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • एयर टाइट कंटेनर में ये छिलके डालें। 
  • इसमें पानी डाल दें। 
  • कंटेनर को थोड़ा ऊपर से खाली छोड़ दें।
  • 1-2 दिन में थोड़ा सा ढ़क्कन खोलकर गैस पास करवाएं। 
  • 5-6 दिन में इसको दूसरे बर्तन में आप छान लें। 
  • कम मात्रा में इसका इस्तेमाल करें। 
  • आप इसमें पांच गुणा पानी मिलाकर यूज करें। 
  • सीधा इस्तेमाल करेंगे तो पौधे जल जाएंगे।
  • 200 एमएल में 1 लीटर पानी डालें। 
  • 20-25 दिनों में इसका यूज करें।
  • सूखी मिट्टी में इसका यूज करें। 

ये भी है जरुरी-

Sarpagandha- गार्डन में लगा यह पौधा घर के आसपास भटकने नहीं देगा सांप

गमले में पौधा लगाते समय मिलाएं 2 चीजें, हमेशा खिलाखिला रहेगा

इस टेक्निक से पौधा जल्दी बड़ा कर लेते हैं नर्सरी वाले, टॉप सीक्रेट

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *