WhatsApp Group Join Now

 दातों का पीलापन बहुत से लोगों की शर्मिंदा कर देता है। बहुत से लोगों का ये कहना होता है कि वो अपनी हेल्थ का प्रोपर तरीकें से ध्यान रखते हैं फिर भी दांत पीले दिखते हैं। कई बार हर रोज सुबह-शाम ब्रश करने के बाद भी दांतों का पीलापन दूर नहीं होता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको अपने दांतों का पीलापन कैसे दूर करना है, तो चलिए जानते हैं।

प्लाक क्या होता है

दरअसल हमारे दांतों पर एक पीली परत जम जाती है। जिसे हम प्लाक बोलते हैं। ये प्लाक आपके चमकदार दांतों की खुबसूरती को छुपा देता है। प्लाक बैक्टीरिया की एक परत होती है, जो आपके दांतों और मसूड़ों को उपर जम जाती है। इसकी वजह से आपको दांतों में सड़न, पीलापन, खून आना जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

दांतों के पीलेपन को ऐसे करें दूर

बेकिंग सोडा और नींबू

बेकिंग सोडा और नींबू का प्रयोग आपके दांतों को चमकदार बना सकता है। एक चम्मच में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और उसमें नींबू निचोड़ लें। उसके बाद टुथब्रश की सहायता से इस पेस्ट को अपने दांतों पर लगाएं। दांतों पर दो तीन मिनट तक लगा रहने दें। ठंडे पानी से कुल्ला कर लें। ये पेस्ट आपके दांतों से पीलापन हटाने में मदद कर सकता है।

नारियल का तेल

नारियल का तेल भी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अपनी उंगलियों के माध्यम से नारियल के तेल की दांतों पर मालिश करें। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है। ये दांतों का पीलापन दूर करने में मदद करता है। ये प्लाक को कम करके दांतों को सुंदर बनाने का काम करता है। आप टुथब्रश की सहायता से भी इस तेल को दांतों पर रगड़ सकते हैं। कुछ देर रगड़ने के बाद पानी से कुल्ला कर लें।

संतरे का छिलका

संतरे का छिलका भी दांतों का पीलापन दूर करता है। संतरे छिलकों को कुछ देर धूप में सुखाने के बाद इनका प्रयोग रगड़ कर करें। इस पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और दांतों पर इसका इस्तेमाल करें। ये पाउडर दांतों का पीलापन दूर करने में मदद करता है। इसकी सहायता से जल्दी ही प्लाक खत्म हो जाता है।

विटामिन डी और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में लें

अपने शरीर में कभी भी विटामिन डी और कैल्शियम की कमी न होने दें। अगर दोनों पर्याप्त मात्रा में आपके शरीर में होगें तो दांत स्वस्थ रहेंगे। ये हमारे दांतों पर बैक्टीरिया को जमने नहीं देते। इसलिए ऐसे पदार्थों का सेवन करें, जिनमें कैल्शियिम और विटामिन डी पाए जाते हैं।

ये भी है जरूरी-ये बातें अपने पार्टनर से छुपानी हैं जरुरी

ये  भी है जरुरी-बाथरुम में ये वस्तुएं रखने से चमक सकती है किस्मत

ये सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *