WhatsApp Group Join Now

दही खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही खाने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। दही में सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए जरुरी है। सुबह-सुबह दही खाना बहुत अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं? दही नुकसान भी पहुंचाती है। आज के इस लेख में जानते हैं, दही किस प्रकार से हमारे शऱीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

एसिडिटी

जिन व्यक्तियों को गैस बनने की ज्यादा दिक्कत होती है। हाजमा खराब होता है, उनको रात के समय में भूलकर भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। रात के समय दही खाने से एसिडिटी बढ़ जाती है। सीने में जलन जैसी समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है। इसलिए सभी को रात के समय दही खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें फाइबर की मात्रा अधिकता होती है, जो रात के समय नुकसान पहुंचा सकती है।

सूजन

दही खाने से शरीर में सूजन की समस्या भी हो सकती है। दही में कासेन होता है, जो जोड़ों के दर्द के साथ-साथ सूजन की वजह बनता है। जिन व्यक्तियों के जोड़ों में दर्द रहता है, उनको दी ही के सेवन से बचना चाहिए। दही का सेवन आपके हड्डियों में दर्द की वजह भी बन सकता है। इससे सूजन की समस्या भी हो सकती है।

एलर्जी

दूध से बने प्रोडक्ट्स से एलर्जी जिन व्यक्तियों को होती है, उनको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही का सेवन करने से आपको समस्या हो सकती है। दही से आपको स्किन एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि दही में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। लेकिन जिनको एलर्जी की समस्या होती है। उनको इसके सेवन से बचना चाहिए।

कब्ज

दही के सेवन से आपको कब्ज जैसी समस्या से ग्रसित भी कर सकता है। दही आपके पाचन को कमजोर कर सकता है। इससे आपको कब्ज हो  सकती है। इसलिए जिन व्यक्तियों को पहले से ही कब्ज की समस्या होती है। उनको दही का सेवन ना के बराबर करना चाहिए।

ये भी पढ़े-दांतों पर जम गया है पीलापन, तो ऐसे करें दूर

ये भी है जरुरी-ये बातें अपने पार्टनर से छुपानी हैं जरुरी

ये भी है जरुरी-बार-बार शरीर में बन रही है गर्मी, तो करें ये उपाय

ये सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *