WhatsApp Group Join Now

Religious story : हर किसी के घर में मंदिर होता है और अपने अराध्य देव की वहां पर पूजा की जाती है। बहुत से लोग हैं, जो अपने अराध्य देव की पूजा पूरी विधि विधान से करते हैं। जिस किसी की भी जिस देवी-देवता में इच्छा होती है, वो उसी की मुर्ति अपने घर में रखता है और पूजा करता है। वैसे बहुत से लोग हैं, जो मूर्ति पूजा को नहीं मानते और बहुत से ऐसे भी हैं, जो भगवान की पूजा करने में भी विश्वास नहीं रखते।

इन सबसे हटकर कुछ लोग गहरी आस्था और भक्ति के साथ अपने ईष्ट देव का स्मरण करते हैं। आज का ये लेख उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है, जो अपने घर में लड्डू गोपाल रखते हैं। बहुत से लोग लड्डू गोपाल को बच्चे की तरह पूजते हैं। श्री कृष्ण का ये बालरुप बड़ा ही मनमोहक होता है, जिसकी लोग श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं।

लड्डू गोपाल की पूजा करते समय बहुत सी सावधानियां बरतनी जरुरी है। आज के इस लेख में जानने की कोशिश करते हैं, कि लड्डू गोपाल की पूजा करने से पहले किन बातों का ख्याल रखना जरुरी है।

लड्डू गोपाल को भोग में न चढाएं ये चीजें

तामसिक भोजन

बहुत से लोग लड्डू गोपाल को भी उन्ही चीजों का भोग लगा देते हैं, जो वो खुद खाते हैं। इसलिए हमें ये ध्यान रखना जरुरी है कि तामसिक भोजन का भोग जैसे- प्याज, लहसून आदि का लड्डू गोपाल को नहीं लगाना चाहिए।  

मशरुम से बनी चीजें

लड्डू गोपाल की अगर आप अपने घर में पूजा कर रहे हैं, तो आपको मशरुम या मशरुम से बनी कोई भी चीज इनके भोग में नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि आप ऐसा करने से पाप की भागी बन सकते हैं। इसलिए मशरुम का भोग लगाने से पहले आपको सचेत होने की जरुरत है।

लाल मसूर की दाल

लाल मसूर की दाल का भोग भी लड्डू गोपाल को नहीं चढ़ाया जाता है। लाल मसूर की दाल के भोग को भी अशुभ बताया गया है।

गाजर और मूली

अगर आप अराध्य श्री कृष्ण के बालरुप की पूजा कर रहे हैं। बच्चे की तरह उसका लालन पालन कर रहे हैं, तो आपको भोग में गाजर और मूली नहीं चढानी है। बहुत से लोग हैं, जो रोटी सब्जी का भोग लगाते समय ऐसी गलती कर देते हैं या फिर गाजर के हलवे का भोग लगा देते हैं। ऐसा करना भी अच्छा नहीं माना गया है।

जामून का फल

हम फलों का भोग भी लड्डू गोपाल को लगाते हैं, लेकिन ये ध्यान देना है कि फल में जामून न हो। जामून का भोग लगाना भी अच्छा नहीं माना गया है।

इन चीजों का लगाएं भोग

  1. लड्डू गोपाल के भोग में आप मक्खन, मिसरी, दूध, दही आदि का चढ़ा  सकते हैं।
  2. कन्हैया के भोग लगाते समय तुलसी का पत्ता अवश्य रखें।
  3. मिठाई का भोग भी कन्हैया को लगा सकते हैं।
  4. खीर का भोग भी आप लगा सकते हैं।

अन्य सावधानियां

  • लड्डू गोपाल को बाहर जाते समय अपने साथ लेकर नहीं जाना चाहिए। आप इनकी पूजा की जिम्मेदारी किसी पड़ोसी को देकर जा सकते हैं।
  • लड्डू गोपाल को अगस्त्य के फूल कभी भी नहीं चढ़ाने चाहिए।
  • कन्हैया को कदम्ब का पेड़ ज्यादा प्रिय है, आप इसके फूल अर्पित कर सकते हैं।
  • घर में एक ही लड्डू गोपाल रखना शुभ माना गया है। अगर आपके पास दो हैं, तो अलग- अलग उनकी पूजा करनी चाहिए।
  • लड्डू गोपाल को बच्चे की तरह नहलाना धुलाना, कपड़े पहनाना आदि उनके सारे काम करने चाहिए।
  • नहा धोकर आपको पूरे विधि विधान से पूजा करनी चाहिए।
  • मासिक धर्म में आप मंत्रों का जाप करते हुए उनकी पूजा कर सकते हैं।
  • लड्डू गोपाल को धनिया की पंजीरी बनाकर अर्पित करनी चाहिए।

ये जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य द यूनिक भारत का नहीं है। ये लेख आपको जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *