WhatsApp Group Join Now

Rain flowers-  गर्मी की तपत पूरे जोरों शोरों पर है। कुछ ही दिनों में बारिश का सुहाना मौसम शुरु होने वाला है। बागवानी प्रेमियों के लिए थोड़ा राहत देने वाला मौसम आने वाला है। इस मौसम में कुछ तैयारियां आपको पहले करके रख लेनी है। बारिश के मौसम में चारों तरफ हरियाली होती है । इस मौसम में आप कई पौधे अपने घर में लगा सकते हैं। ये पौधों के बढ़ने और खिलने का समय होता है। आपको कुछ फूल वाले पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप आसानी से बारिश के मौसम में लगा सकते हैं। 

बारिश के मौसम में खिलने वाले फूल (flowers blooming in rainy season)

rose-rose-flower-flowers-nature-landscapes-cc50f7-1024

बागवानी प्रेमी हर मौसम में पौधे लगाना पसंद करते हैं। हर पौधा मौसम के अनुसार ही लगता है। आपने गर्मियों में भी कई फूलों के पौधे लगाएं होगें। अब समय बारिश के मौसम का आने वाला है। बारिश के मौसम में काफी सारे पौधे आप लगा सकते हैं। नीचे कुछ फूल वाले पौधों की लिस्ट है, जो आप इस मौसम में लगा सकते हैं। 

  1. बालसम
  2. कॉसमॉस
  3. सूरजमुखी
  4. जीनिया
  5. कॉक्सकॉम्ब या सेलोसिया
  6. क्लियोम
  7. साल्विया
  8. पोर्टुलाका
  9.  एजीरेटम या एजरेटम
  10. बेला या मोगरा
  11. चमेली
  12. अलामाण्डा
  13. कामिनी या मधुकामनी
  14. गुडहल
  15. मैक्सिकन पिट्यूनिया
  16. कनेर
  17. चन्द्रमणि
  18. सदाबहार
  19. बोगेनवेलिया
  20. चाँदनी
  21. एडीनियम
  22. गुलाब
  23. गुलाचीन
  24. रातरानी
  25. नागचंपा
  26. कचनार
  27. गंधराज
  28. गार्लिक वाइन
  29. पैसनफ्लावर
  30. मधुमालती
  31. पीसलिली
  32. यूफोरबिया
  33. जिरेनियम
  34. इक्सोरा
  35. सावनी
  36. गुलमेंहदी
  37. गेंदा
  38. गुलाबाँस
  39. चेरीगोल्ड
  40. रजनीगंधा या ट्यूबरोज
  41. केली या कैना
  42. नौबजिया
  43. रेनलिली
  44. लैंटाना
  45. प्लुमेरिया
  46. पेरीविंकल
  47. अपराजिता
  48. हरसिंगार
  49. टिकोमा
  50. कमल या लोटस इत्यादि।

फूल वाले पौधों के लिए मिट्टी तैयार करने का तरीका (Method of preparing soil for flowering plants)

फूल वाले पौधे लगाने के लिए मिट्टी अहम है। आपके द्वारा तैयार की गई मिट्टी जितनी अच्छी होगी, पौधे पर फ्लावरिंग उतनी ही घनी होगी। आपको ज्यादा मात्रा में और बड़े फूल चाहिए, तो आप मिट्टी पर ध्यान दें। मिट्टी  में सही अनुपात में पोषक तत्वों का होना जरुरी है। आप मिट्टी को पहले सूखाकर रखें। बता दें कि बारिश के मौसम में मिट्टी सूखी मिलनी मुश्किल है। इसलिए आप पहले ही मिट्टी को धूप में सूखाकर स्टोर करें। 

मिट्टी में जितनी चिकनाई है, उस हिसाब से उसमें रेत मिक्स कर दें। रेत मिलाने के बाद आपको पचास प्रतिशत गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट मिलानी है। उसके बाद इसमें सूखी पत्तियों की खाद डालें। आप एक से दो ग्राम फंफूदनाशक जरुर मिलाएं। इससे मिट्टी में फंगस नहीं लगेगी और आपका पौधा स्वस्थ रहेगा। आप एक से दो मुट्टी नीम या सरसों की खली डालें। इस प्रकार पॉटिंग मिक्स तैयार कर आप बारिश के मौसम में बेहतर फ्लावरिंग पौधों से ले सकते हैं। 

ये भी है जरुरी- 

 Plant care-बिना वजह मर रहा है पौधा, तो जानिए कारण

Mogra Plant- मोगरा की सुपरचार्जिंग ग्रोथ के लिए सुपरफास्ट खाद

Adenium Plant-मई में अडेनियम में डालें ये जरुरी खाद, फूलों से लद जाएगा

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *