WhatsApp Group Join Now

Lemon plant-लोगों की शिकायत होती है कि उनक नींबू का पौधा (lemon plant)फ्लावरिंग तो बहुत करता है, लेकिन फूल झड़ जाते हैं। फूल झड़ रहे हैं, तो जाहिर सी बात है फ्रूटिंग भी नहीं होगी। बागवानों के लिए फूलों का झड़ना रोकना चुनौती पूर्ण कार्य होता है।

आपके नींबू प्लांट (lemon plant) पर भी ये समस्या आ रही है, तो लेख पढ़िए। हर बार की तरह आज हम आपके लिए स्पेशल टिप्स लेकर आए हैं। आज जानते हैं नींबू पर फ्लावरिंग होकर क्यों झड़ जाती है। 

पौधे से फूल झड़ना (flower falling from plant)

screen - 2024-05-02T203729.174

आमतौर पर बारिश का मौसम पौधों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इस मौसम में नींबू के पौधे से ज्यादा फूल झड़ते हैं। हालांकि पौधे से फूल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। आज हम कुछ कारणों का जिक्र नीचे कर रहे हैं। 

ये भी है जरुरी-नींबू में 1 चम्मच जादुई खाद का असर, 1 पौधे से भरेगा बोरा

फूल झड़ने के कारण (Why do lemon flowers fall?)

  1. अत्यधिक नमी के कारण ऐसा होता है। 
  2. फ्लावरिंग के समय पौधे में कम पानी डालना होता है। 
  3. ऐसे में ज्यादा पानी डालना इसके फूलों को झाड़ देता है। 
  4. नमी में फफूंद और बैक्टीरिया के कारण ऐसा होता है। 
  5. पौधे को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलना भी कारण है।
  6. पौधे पर कीटों का प्रकोप होने पर फूल झड़ने लगते हैं। 
  7. कम परागण होने के कारण नर फूल झड़ जाते हैं। 
  8. तापमान परिवर्तन के कारण फूल झड़ जाते हैं। 
  9. पौधे में कुछ बीमारी भी फूल झड़ने का कारण है।
  10. गलत समय या गलत तरीके से छंटाई भी इसका कारण है। 
  11. पूराने पौधों में फूलों का झड़ना आम है। 

ये भी है जरुरी-अब नहीं झड़ेंगे अनार के फूल, दाने होंगे मोटे और लाल

फूल झड़ने से रोकें (prevent flower drop)

lemon-tree-fruit-sky

  1. पोषक तत्वों की पूर्ति करें। 
  2. फूल आने के समय नाइट्रोजन, फॉस्फोरस दें। 
  3. पौधों को नियमित रुप से पानी दें। 
  4. जलभराव की स्थिति से पौधे को बचाना है।
  5. पौधे को ज्यादा ठंड और गर्मी से बचाएं। 
  6. कीटों से बचाव के लिए नीम ऑयल स्प्रे करें।
  7. समय-समय पर फगंसनाशी दवाओं का यूज करें। 
  8. पौधे की नियमित रुप से छँटाई करें। 
  9. पौधे को तेज धूप वाली जगह पर रखें। 
  10. पौधे को सहारे से बांधे, ताकि झुके ना।

ये भी है जरुरी-

 एक भिंडी के पौधे 4 पौधों के बराबर पैदावार का अनोखा तरीका, पूरा सीजन खाते-खाते थक जाओगे

मिर्च पर 3G कटिंग करने से लगेंगी हजारों मिर्च, जानिए पूरा तरीका

पार्टुलाका में 1 गिलास जादुई चीज डालें, गमले में फूल ही फूल नजर आएंगे

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *