WhatsApp Group Join Now

Plants For Bedroom-आजकल लोग इंडोर प्लांट्स लगाना बेहद पसंद कर रहे हैं। ये फूल पूरे घर के वातावरण को खुशनुमा बना देते हैं। सुंदर और सुंगधित पौधे मन को शांति प्रदान करते हैं। बहुत से पौधे ऐसे होते हैं, जो आप अपने घर के बेडरुम में लगा सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे पौधों की जानकारी देगें, जिन्हें आप आसानी से बेडरुम में लगा सकते हैं। ये पौधे देखने में जितने सुंदर लगते हैं, उतने ही फायदेमंद भी होते हैं। चलिए जानते हैं बेडरुम में लगाने के लिए कुछ पौधों की लिस्ट।

बेडरुम में लगाएं ये सुंगधित फूलों वाले पौधे(Plant these fragrant flowering plants in the bedroom)

flowers-plant-orchid-ornamental-plant

बहुत से लोग है, जो बेडरुम में रुम फ्रेशनर का प्रयोग करते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आपका ये खर्चा कुछ पौधे बचा सकते हैं। इन सुंगधित फूलों को बेडरुम में लगा लेगें, तो ये कमरे को महका देगें। बता दें कि सुंदर दिखने के साथ ये सकारात्मक माहौल क्रियेट करते हैं।

होया प्लांट(hoya plant)

  • इसमें हल्की मीठी खुशबू आती है।
  • इसकी भिन्नी खुशबू मन और दिमाग को शांत रखती है।
  • इसपर छातेनुमा आकार के फूल के गुच्छे लगते हैं।
  • ये बेडरुम में आकर्षक लुक देने वाला पौधा है।

पैशन फ्लावर प्लांट(passion flower plant)

  • माइल्ड फ्रेगरेंस को पसंद करने वाले पैशन प्लांट को बेडरुम में लगाएं।
  • इसमें आपको स्टार शेप के फ्लावर देखने को मिलते हैं।
  • इसकी खुशबू दिनरात रहती है और ये आकर्षक होते हैं।
  • इसको लगाने से आपको केमिकल युक्त रुम फ्रेशनर नहीं छिड़कना पड़ेगा।

रोजमेरी प्लांट(rosemary plant)

flower-nature-plant-garden-leaf-close-up-of-rosemary

  • नेचुरल तरीके से बेडरुम को महकाना चाहते हैं, तो रोजमेरी लगाएं।
  • इस प्लांट की खुशबू साइट्रस की तरह होती है।
  • मध्यम ग्रो बैग में इसे आसानी से उगाया जाता है।
  • ये हर्बल प्लांट है, जो सेहत को भी फायदा पहुंचाता है।
  • इस पौधे को समय पर खाद और उर्वरकों की जरुरत होती है।

जैस्मिन प्लांट(plant)

109619431-Arabian-Jasmine

  • जैस्मिन के फूलों से इत्र और परफ्यूम बनाए जाते हैं।
  • ये फूल सुंदर होने के साथ ही खुशबू वाले भी होते हैं।
  • इस पौधे को अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी चाहिए।
  • गोबर की खाद,कोकोपीट, पर्लाईट, वर्मीकुलाइट मिलाकर इसकी मिट्टी तैयार करें।
  • इसको थोड़ी धूप की जरुरत होती है।
  • आप बेडरुम के जिस कोने में धूप आती है वहां इसको रखें।

मिंट प्लांट(mint plant)

peppermint-medicinal-plant-medicinal-herbs-mint-preview

  • घर के कोने को महकाने के लिए मिंट प्लांट अच्छी चाइस है।
  • इसकी खुशबू काफी रिफ्रेशिंग होती है।
  • ये बेडरुम को महकाती है और तनाव को कम करती है।
  • इसको घर में लगाना काफी आसान है।
  • आप इसको खिड़की पर रख सकते हैं।

सफेद लिली प्लांट(white lily plant)

  • सफेद लिली के फूलों का प्रयोग इत्र बनाने के लिए किया जाता है।
  • इस फूल की खुशबू नींबू की तरह होती है।
  • इस पौधे को बल्ब की सहायता से उगाया जाता है।
  • आप ऑनलाइन भी इसके बल्ब खरीद सकते हैं।

लैवंडर प्लांट(lavender plant)

  • इसके ऊपर बैंगनी फूल खिलते हैं, जो बहुत सुंदर होते हैं।
  • इसके फूल काफी सुंगधित होते हैं।
  • हेल्थ के लिए भी लैवंडर प्लांट को काफी अच्छा माना जाता है।
  • गुलदस्तों में खुशबू के लिए इसके फूलों का इस्तेमाल होता है।
  • बेडरुम में लैवंडर प्लांट लगाकर रुम को महकाएं।

गंधराज प्लांट(Gandharaj Plant)

  • ये बारहमासी पौधा है, जो सालभर फूल देता है।
  • 25 से 30 डिग्री सेल्सियस पर ये अच्छे से ग्रो करता है।
  • आप गमले या ग्रो बैग में बेडरुम के अंदर इसे लगा सकते हैं।
  • इसके लिए अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी का प्रयोग करें।
  • इस प्लांट को आप खिड़की के पास रखें।
  • इसको धूप की जरुरत होती है।

रातरानी(night queen)

  • रातरानी भी काफी तेज खुशबू देने वाला पौधा है।
  • ये फूल रात को खिलते हैं और सुबह झड़ जाते हैं।
  • इन फूलों की खुशबू मन को सुकुन देने वाली होती है।

जरबेरा डेजी( Gerbera Daisy)

flower-daisy-pictures-green-field-preview

  • इन फूलों की खुशबू भी काफी आकर्षक होती है।
  • आपको कम सुंगधित फूल लगाना है, तो जरबेरा डेजी लगाएं।
  • इस पौधे पर लाल, गुलाबी, पीले आदि रंगों के फूल आते हैं।
  • आप बेडरुम की बालकनी में इसको लगाएं, क्योंकि इसको थोड़ी धूप चाहिए होती है।
  • इस पौधे में पानी का ध्यान आपको रखना है।
  • नियमित रुप से समय पर खाद इस पौधे को देने की जरुरत होती है।

ये भी है जरुरी-बगीचे में तुरंत लगाएं वसंत ऋतु में खिलने वाले फूल

ये भी है जरुरी-Dianthus- गर्मियों में ऐसे करें डायन्थस की केयर फूलों से लद जाएगा पौधा

नोट- ये जानकारी आपको कैसी लगी है कमेंट के माध्यम से अपने राय और सुझाव जरुर दीजिए। आपको अन्य किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करनी है, तो कमेंट के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ धन्यवाद।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *