WhatsApp Group Join Now

सावन का महीना श्रद्धालुओं के लिए खुशियां लेकर आता है। इस महीने में लोगों को उम्मीद होती है भोले बाबा उनकी मन्नत जरुर पूरी करेंगे। इस दौरान लोग तरह-तरह के उपाय भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए करते हैं।

अगर आप भी अपने जीवन में सुख और सृमद्धि चाहते हैं तो, ये लेख आपकी मदद कर सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप शिवालय में लगाते हैं, तो आपको फल की प्राप्ति होगी।

सावन में शनिवार को शिव मंदिर में लगाएं ये पौधे

धतूरा

धतूरा शिव का अत्यधिक प्रिय पौधा है। शनिवार के दिन अगर आपको इसको शिवालय में लगाते हैं, तो ये आपके लिए शुभ फल देने वाला होता है। माना जाता है कि ऐसा करने पर दुख और दरिद्रता का नाश हो जाता है और सुख का आगमन होता है।

हरसिंगार का पौधा

सावन के शनिवार को हरसिंगार का पौधा शिवालय में लगाना भी शुभ माना गया है। दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने के लिए इस पौधे का लगाना शुभ माना गया है। इससे वैवाहिक जीवन में तनाव दूर होता है और पति की रक्षा होती है।

चमेली का पौधा

चमेली का पौधा शिव मंदिर में लगाना शुभ माना गया है। ये दैवीय ऊर्जा का संचार करता है। इसको लगाने से शिव की कृपा के साथ गणेश और माता पार्वती की कृपा बनी रहती है।

ये भी है जरुरी-घर में या आस-पास लगे ये पौधे नहीं हैं शुभ

ये भी है जरुरी-सावन में दूध से बनी चीजों को क्यों नहीं खाना चाहिए

ये भी है जरुरी-सावन में नव विवाहित जोड़ा क्यों नहीं रहता साथ

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *