लोगों का रुझान गार्डनिंग की तरफ आजकल ज्यादा बढ़ रहा है। लगभग हर व्यक्ति अपने घर में पेड़ पौधे लगाना पसंद कर रहे हैं। जगह की कमी के चलते छत या बालकनी में लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए पौधे लगा रहे हैं।
पौधे तनाव मुक्त रखने के साथ चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करते हैं। बहुत से पौधे ऐसे भी हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है, तो वही कुछ आपके घर में सुख समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं। बहुत से लोग सजावटी पौधों को अपने घर में स्थान देते हैं, जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और सदा हरभरे रहते हैं।
सजावटी पौधों को ज्यादा देखभाल की जरुरत भी नहीं होती। ये इनडोर प्लांट भी होते हैं और आउटडोर भी होते हैं। आज के इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही सजावटी पौधों के बारे में जानते हैं, जो आपके घर की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे।
घर को सुंदर बनाने के लिए खरीदें ये एवरग्रीन प्लांट
दिन प्रतिदिन एवरग्रीन पौधों की मांग बढ़ती ही जा रही है। बहुत से ऐसे प्लांट होते हैं, जो हमेशा हरेभरे रहते हैं। इन पौधों को सदाबाहर कहा जाता है। इनपर किसी जलवायु का कोई असर नहीं होता है और इनकी केयर भी कम करनी होती है।
सजावटी पौधों की लिस्ट
मॉन्स्टर पौधा- ये पौधा देखने में बहुत खूबसुरत होता है। इसको आप अपने घर में कहीं भी लगा सकते हैं। इस पौधे के लिए ज्यादा धूप की जरुरत नहीं होती। इसकी पत्तियां काफी ज्यादा आकर्षक होती है और ये बेहद लुभावना नजर आता है।
घर को सुंदर बनाने के लिए आप मॉन्स्टर प्लांट को पॉट में जरुर लगाइए। ये सदा हराभरा रहने वाला पौधा है, जिसे कम केयर की जरुरत होती है और ये धीरे-धीरे बढ़ता है।
बॉक्सवुड- ये पौधा काफी आकर्षक और सुंदर होता है। इसकी ग्रोथ भी धीरे-धीरे होती है। इस पौधे को घर में कहीं भी लगा सकते है। ये हर मौसम में हराभरा रहता है और काफी सुंदर लगता है।
रबड़ प्लांट- चमकदार पत्तियों वाला ये पौधा काफी ज्यादा लुभावना लगता है। इसकी पत्तियां चमकदार होने के साथ मखमल जैसी मुलायम होती है, जो लोगों को आकर्षित करती है। इस पौधे को गर्मियों में तेज धूप की जरुरत होती है। इसे आप घर में कहीं भी लगा सकते हैं।
एरिका पाम- ये पौधा लगभग घरों में मिल जाता है। इस लोग घर में लगाना काफी पसंद करते हैं। कम केयर की जरुरत होने के साथ ये इनडोर प्लांट भी है। ये सालभर हराभरा रहने वाला पौधा है। एरिका पाम को हवा को शुद्ध करने के लिए भी जाना जाता है।
पोथोस- ये पौधा कुछ-कुछ मनीप्लांट के जैसा होता है, जो बेहद सुंदर नजर आता है। हैंगिग बास्केट में ये पौधा काफी सुंदर लगता है। ये इनडोर प्लांट है, जो सदा हराभरा रहता है।
एग्लोनिमा- बालकनी में लगाने के लिए एग्लोनिमा काफी सुंदर पौधा माना जाता है। ये पौधा काफी आकर्षक और सुंदर नजर आता है। कई रंगों में ये पौधा आता है।
जेड प्लांट- इस पौधे को भी लोग अपने घरों में लगाना काफी पसंद करते हैं। वास्तु के हिसाब से भी इस पौधे का बहुत महत्व है। इसकी शाखा से आप अनेकों पौधे बना सकते हैं। ये पूरे साल सुंदर और हराभरा रहता है। इस पौधे को बिल्कुल भी केयर की जरुरत नहीं होती।
ड्रैगन ट्री- हमेशा एवरग्रीन रहने वाले इस पौधे की मांग काफी ज्यादा है। ये पौधा ताड़ के जैसा लगता है जो काफी आकर्षक लगता है। माना जाता है कि ये पौधा मन को शांति प्रदान करता है इसको देखने से मन को सुकुन मिलता है। इस पौधे पर सीधी धूप नहीं जानी चाहिए और इसको अन्य पौधों से थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरुत होती है।
अन्य सजावटी पौधे जो आप घर में लगा सकते हैं
- स्नेक प्लांट
- मनीप्लांट
- स्पाइडर प्लांट
- पोनीटेल पाम