WhatsApp Group Join Now

Plant information:पौधें लगाना हर किसी को पसंद है। खासकर वो पौधें जिनका इस्तेमाल आपको सेहतमंद रखता है। ऐसा ही पौधा छुईमुई यानि लाजवंती का है। लाजंवती के पौधें में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं, जो कई प्रकार की बीमारियों को खत्म करने में सक्षम है। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, तो चलिए जानते हैं लाजवंती के फायदों के बारे में।

बवासीर के लिए उपयोगी

छुईमुई में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर ज्यादा मात्रा में होने से ये हमारी पाचन प्रक्रिया को सही रखता है और मल त्यान में दिक्कत नहीं होती है, इसलिए बवासीर में ये पौधा उपयोगी है।

स्किन के लिए फायदेमंद

ये पौधा हमारी स्किन को चमका सकता है। इसमें कई प्रकार के गुण होते हैं, जो हमारी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से चेहरे पर दाने और एक्ने की समस्या दूर हो जाती है।

सांस की दिक्कत में रामबाण

जिन लोगों को सांस की दिक्कत या अस्थमा का रोग होता है, उनके लिए ये पौधा काफी गुणकारी है। माना जाता है कि छुईमुई के सेवन से अस्थमा के रोग पर काबू पाया जा सकता है।

शुगर के रोगियों के लिए अच्छा

शुगर के रोगियों के लिए इस पौधे को अच्छा माना जाता है। इसकी पत्तियों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है। इसलिए शुगर के रोगी निश्चित होकर इन पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।

डिप्रेशन से बचाता है

माना जाता है कि छुईमुई के पौधे में मेंटल हेल्थ को सुधारने के गुण पाए जाते हैं। ये पौधा दिमाग को शांत रखने का काम करता है। दिमाग को ठंडा रखने के साथ-साथ ये डिप्रेशन के लक्षणों से बचाता है। इससे तनाव को कंट्रोल में किया जाता है।

पेट संबंधी दिक्कतों के लिए कारगर

डायरिया, अल्सर या पेट में अन्य प्रकार के संक्रमण के लिए छुईमुई का पौधा कारगर है। छुईमुई के पौधे में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो पेट में बेड बैक्टीरिया को साफ कर देते हैं। ये पौधा पेट में संक्रमण भी नहीं होने देता।

इसलिए छुईमुई का पौधा घर में लगाना आपकी सेहत को कई प्रकार से फायदा पहुंचा सकता है। छुईमुई को आर्युवेद में गुणों की खान कहा जाता है। कई पौधे ऐसे हैं, जो आपके घर में लगाए जाने आपकी सेहत की दृष्टि से उपयोगी होते हैं।

ये भी है जरुरी-नोएडा की इमारतों के बीच इंजीनियर ने बना दिया मिनी जंगल

ये भी है जरुरी-Plant Information: इस रहस्यमयी पौधे को लोग नहीं करते छूना पसंद फिर भी कई बीमारियों का करता है खात्मा

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *