WhatsApp Group Join Now

Aromatic plants-हाल ही में बागवानी की तरफ लोगों का रुझान काफी है। हर कोई घर में पेड़-पौधे लगाता है। घर में जगह भले ही कम है, लेकिन पौधे लगाने का कोई कोना लोग ढूंढ ही लेते हैं। गार्डन एरिया में ऐसे पौधे लगना सबको पसंद है, जो महकते हो। 

अच्छी खुशबू देने वाले पौधे लगाना हर कोई चाहता है। सबकी अलग-अलग पसंद है। कोई खुशबू वाले पौधे लगाता है, तो कोई सजावटी पौधे। बहुत से लोग फ्रूट गार्डनिंग या वेजिटेबल गार्डनिंग करते हैं। 

आपने भी घर में पौधे लगा रखे हैं, तो इन 5 पौधों को और शामिल कर लीजिए। ये पौधे इतने ज्यादा महकते हैं कि आपके घर में आने वाले मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। चलिए आज कुछ सस्ते, टिकाऊ और खुशबूदार पौधों के बारे में जानते हैं। 

पीली चमेली (yellow jasmine)

पीली चमेली सुंदर और आकर्षक फूल देती है। गुच्छों में इसपर फूल खिलते हैं। इनसे मीठी और सुंदर सुंगध आती हैं। ये पौधा आप गार्डन एरिया में लगाएं और खुशबू से घर आंगन महकाएं। इसको कम पानी की जरुरत होती है। धूप में पौधा अच्छी ग्रोथ और फूल देगा। 

ये भी है जरुरी- Champa plant-कटिंग से चंपा लगाने का ये है सही तरीका

डबल चांदनी (double moonlight)

डबल चांदनी का पौधा आपके गार्डन के लिए काफी है। ये गार्डन की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। इसकी सुगंध की वजह से लोग इसे घर में लगाते हैं। किसी भी सीजन में ये ग्रो होता है। साल में 1 बार खाद इसको आप दें। नियमित रुप से पानी और धूप इसके लिए जरुरी है। 

ये भी है जरुरी- मोगरा के लिए मानसून वाली खाद, 1 मुट्ठी डालने पर रिकार्ड तोड़ फ्लावरिंग

पारिजात प्लांट (Parijat Plant)

parijat-tree-parijatak-night-flowering-jasmine-plant-kadiyam-nursery-1_1024x1024

  1. सफेद और नारंगी कलर का ये फूल सुंदर होता है।
  2. सितंबर में आप इसे बगीचे में लगाएं।
  3. प्लांट बहुत नाजुक होता है।
  4. इसको मिट्टी सूखने पर पानी देना है।
  5. ज्यादा पानी और खाद इसको खराब कर देते हैं।
  6. पारिजात प्लांट के औषधीय गुण काफी है।
  7. इसका फूल भी महकने वाला होता है। 

ये भी है जरुरी-सीजन में पारिजात को फूलों से लदा देखना है, तो अभी से शुरु कर दें ये तैयारियां

रात की रानी (Night’s queen)

  • इसके नाम से ही पता चलता है, ये रात की रानी है।
  • अथार्त रात के समय इसकी महक चरम पर होती है।
  • रात की रानी रात के समय ही खिलती है।
  • सुबह इसके  फूल गिर जाते हैं।
  • कम पानी और खाद में ये पौधा ग्रो होता है। 

ये भी है जरुरी- Rain flowers- बारिश में खिलने वाले 50 फूलों की लिस्ट

मधुमालती (Madhumalati)

  1. फूलों का रंग बदलने वाली ये बेल अद्भूत है।
  2. गार्डन में ये अनोखा लुक देती है।
  3. इसको घर में आपको जरुर लगाना चाहिए।
  4. बारिश में कटिंग से लग जाती है। 
  5. साल में दो बार इसको खाद दें। 
  6. नियमित रुप से धूप और पानी इसको बचाएंगे। 

ये भी है जरुरी- 4 दिन में मधुमालती से सैकड़ों फूल लेने की ट्रिक्स, जड़ में 1 बार डालनी है ये चीज

Aparajita-अपराजिता पर सबसे ज्यादा असरदार खाद, 100% फूलों से लद जाएगा

अगस्त की शुरुआत में गुड़हल में करें ये काम, सर्दियों तक देगा फूल

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *