WhatsApp Group Join Now

आपने देखा होगा कि नर्सरी में प्लांट काफी सुंदर और हरे भरे रहते हैं। नर्सरी वाले पौधे आपको अट्रैक्ट करते हैं। इनपर कलियां और फूल बने रहते हैं। नर्सरी में आप खाद या बीज लेने जाते हैं, तो पौधे आपको लुभा लेते हैं। 

पौधों के मोह में फंस कर आप इन्हें खरीद लेते हैं। घर लाने के कुछ समय बाद ही पौधा बीमार से लगने लगता है। इसके कारण तो कई होते हैं, लेकिन मेन कारण पोषण की कमी हो सकती है। 

दरअसल नर्सरी वाले कई तरह की खाद का यूज करते हैं। ये खाद पौधों को सुंदर और हेल्दी रखती है। आज हम नर्सरी में यूज होने वाली टॉप खाद के बारे में आपको बताएंगे। ये खाद आपको जरुर खरीदनी है।

नर्सरी में प्रयोग होने वाले खाद

खाद के बारे में जानने से पहले आपको बता दें कि आप गार्डनिंग कर रहे हैं, तो ये खाद जरुर खरीद लें। क्योंकि इन्हीं खाद की बदौलत पौधा हेल्दी रहता है। ये खाद पौधों के लिए जरुरी है। 

कंपोस्ट

  1. वर्मीकंपोस्ट, गोबर  की खाद, पत्ती खाद आदि। 
  2. ये खाद पौधों के लिए अहम है। 
  3. कई लोग केंचुआ खाद का ज्यादा यूज करते हैं। 
  4. इनका प्रयोग महीने में 1 बार पौधों में जरुर करें। 
  5. सूखे पत्तों की खाद भी पौधों के लिए बेस्ट है।

नीम खली

Neem-Oil-cake

  1. नीम खली में सभी पोषक तत्व होते हैं। 
  2. इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल गुण होते हैं। 
  3. सॉइल मिक्स में आपको ये डालनी है। 
  4. ये मिट्टी को उपजाऊ बनाता है। 
  5. मिट्टी और जड़ों में इससे बीमारी पैदा नहीं होती है। 
  6. मिट्टी को भुरभुरा बनाने के लिए ये सही है। 

सरसों की खली

  1. नर्सरी में इसका प्रयोग ज्यादा होता है। 
  2. ये लिक्विड और सॉल्ड फॉर्म में मिलती है। 
  3. इसमें नाइट्रोजन की मात्रा ज्यादा होती है।
  4. फॉस्फोरस, पोटेशियम आदि भी इसमें होता है। 
  5. पौधों की ग्रोथ के लिए ये जरुरी है। 
  6. ये धीरे-धीरे पोषक तत्व रीलीज करता है। 

ह्युमिक एसिड

  • ह्युमिक एसिड पौधों के लिए जरुरी है। 
  • पौधों और मिट्टी की सरंचना ये सुधारता है।
  • इससे मिट्टी पोरस बन जाती है। 
  • फूल और फ्रूटिंग अच्छी होती है। 
  • नेचुरल और आर्गनिक प्रोडक्ट है। 

एनपीके (NPK)

  1. नर्सरी वाले एनपीके का यूज बारबार करते हैं।
  2. मार्केट या ऑनलाइन आप इसे खरीद सकते हैं। 
  3. इसे डायरेक्ट या  लिक्विड फॉर्म में यूज करें। 
  4. इससे जड़े मजबूत बनती है। 
  5. पौधों पर कलियां ज्यादा बनती हैं। 

बोनमील

haritkarni-meat-bone-meal-plant-fertilizer

  1. कैल्शियम और फॉस्फोरस इसमें होता है। 
  2. ये पौधों के लिए जरुरी तत्व है। 
  3. इसकी जगह सरसों की खली भी सही है। 
  4. आप खाने वाला चूना या लिखने वाला चॉक का यूज करें। 
  5. आप चाहें तो अंडों के छिलकों का पाउडर बना लें। 
  6. ये सस्ता विकल्प है और अच्छा रिजल्ट देता है। 

सीवीड

seaweed-powder-2720483_1280

  • सीवीड समुद्री शैवालों से मिलकर बनता है। 
  • लिक्विड और सॉल्ड फॉम में ये मिलता है। 
  • इसमें काफी पोषक तत्व होते हैं। 
  • जिंक, बोरान, कैल्शियम, पोटेशियम आदि होते हैं। 
  • लीफी वेजिटेबल में ये अच्छा काम करता है। 

पोटाश

  • नर्सरी में पोटाश काफी मात्रा में यूज होता है। 
  • फ्रूटिंग और फ्लावरिंग के लिए यूज किया जाता है। 
  • कलियां बनकर झड़ रही है, तो ये बेहतर विकल्प है। 
  • पत्तियां पीली होने पर पोटाश का यूज करें। 
  • महीने में एक बार इसका इस्तेमाल करें। 

डीएपी

  1. ये रासायनिक खाद है। 
  2. डीएपी फास्फोरस और नाइट्रोजन की कमी को पूरा करता है। 
  3. ग्रोथ रुकने पर आप इसका प्रयोग करें। 
  4. इसके चार से पांच दाने ही अच्छा रिजल्ट देते हैं।

एप्सप सॉल्ट

  • मैग्निशियम सल्फेट इसको कहा जाता है.
  • पेस्ट अटैक होने पर इसका यूज करें। 
  • इससे पत्तियां चमकदार बनती है। 
  • पत्तियां पीली पड़ने पर इसका यूज करें।

फंगीसाइड

  1. फंगीसाइड का यूज पौधों में जरुरी है।
  2. बारिश के मौसम में इसका स्प्रे करें। 
  3. फंगीसाइड धीरे-धीरे प्लांट के अंदर जाता है। 
  4. प्लांट का संक्रमण ये खत्म कर देती है।
  5. दो ग्राम एक लीटर पानी में घोलें। 

ये भी है जरुरी-

 NPK से ज्यादा ताकतवर है एलोवेरा फर्टिलाइजर, गार्डन में कर देगा कमाल

लाल चुकंदर में छिपा है मनी प्लांट के हरे भरे पत्तों का राज

Marigold-गेंदा लगाने का नया तरीका, 1 पौधे पर 100 फूल पक्का आएंगे

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *