Marigold-गार्डनिंग करने वाले लोग फ्लावर प्लांट लगाना बेहद पसंद करते हैं। फूल वाले पौधे आपके गार्डन को आकर्षक बनाते हैं। कुछ पौधे ऐसे हैं, जो आपके गार्डन में होने जरुरी है।
गेंदा ऐसा ही पौधा है। ये गार्डन में होगा तो लाभकारी कीट आकर्षित होंगे। इसकी महक कीटों को भी दूर रखती है। ये फूल पॉलिनेटर को लुभाते हैं। आप गार्डनिंग कर रहे हैं, तो गेंदा आपके गार्डन में होना जरुरी है।
आज के इस लेख में हम आपको गेंदा का पौधा लगाने की शानदार ट्रिक बताएंगे। इस ट्रिक से पौधा लगाएंगे तो जबरदस्त फ्लावरिंग इसपर होगी। चलिए जानते हैं गेंदा का पौधा कैसे लगाएं और इसमें कौन सी खाद डालें?
गेंदा लगाने का तरीका
- 10 इंच का गमला पौधे के लिए सही है।
- इसमें आप 2 पौधे लगाएँ।
- पौध की मिट्टी में नमी जरुरी है।
- मिट्टी का वेल ड्रेन होना जरुरी है।
- मिट्टी में संपूर्ण पोषक तत्व एड करें।
- पौध लगाते समय पानी में डिप करके लगाएं।
- इससे जड़े साफ हो जाएंगी।
मिट्टी तैयार करें
- 6 भाग आपको मिट्टी के लेने हैं।
- 1 भाग राइस हस्क या कोकोपीट मिलाएं।
- बोनमील की जगह कैल्शियम पाउडर लें।
- आधा भाग कैल्शियम पाउडर मिलाएं।
- थोड़ी मात्रा आपको नीम खली की एड करनी है।
- 2 भाग आप इसमें खाद के एड करें।
- वर्मीकंपोस्ट, गोबर की खाद, लीफ कंपोस्ट डाल सकते हैं।
ऐसी मिट्टी के फायदे
- अच्छी जलनिकासी के लिए राइस हस्क जरुरी है।
- फूलों का वजन उठाने के लिए ताकत पौधे में जरुरी है।
- कैल्शियम पाउडर पौधे की स्ट्रेन्थ बढ़ाता है।
- पौधे को कीटों और फगंस से बचाना जरुरी है।
- पत्तों को चमकदार भी नमी खली से बनाया जाता है।
- खाद से आपके पौधों को संपूर्ण पोषण मिलेगा।
ज्यादा फूल लेने की ट्रिक
- पौधा 6 इंच का होने पर पिंचिंग करें।
- ऊपर से मेन टिप आपको तोड़ देनी है।
- ध्यान रहे 6-8 पत्ते नीचे बचने जरुरी है।
- इन्हीं पर नई शाखाएं बनेगी।
- ऐसा करने पर आपको ज्यादा फूल मिलेंगे।
फूल बढ़ाने के लिए खाद
- सीजनल फ्लावर फूड आपको देना है।
- ये पौधे को ज्यादा फूल लाने के लिए उकसाता है।
- दस गुना फूलों का संख्या इससे बढ़ती है।
- 15 दिन में 1 मुट्ठी सीजनल फ्लावर फूड डालें।
- इसके 15 दिन बाद आप 3 मुट्ठी डालें।
ये भी है जरुरी-
NPK से ज्यादा ताकतवर है एलोवेरा फर्टिलाइजर, गार्डन में कर देगा कमाल
पौधों की होगी दोगुनी ग्रोथ, सरसों की खली कैसे और कब डालनी है जानें
नींबू पर फल और फूल सेट करने के लिए डालिए 2 रुपये की ये चीज, पंसारी से मिलेगी