WhatsApp Group Join Now

गाड़ी, स्मार्टफोन, फ्रीज ही नहीं अब आम भी ईएमआई (EMI) पर मिल रहा है। जी हां, थोड़ा आश्चर्य करने वाली बात है लेकिन  पुणे में ऐसा हाे रहा है। बता दें कि पुणे के फल विक्रेता ने यह स्कीम शुरू की है। ईएमआई (EMI) पर लोगों ने आम खरीदना शुरू कर दिया है। कारोबारी EMI पर अल्फांसो आम बेच रहा है।  स्कीम के तहत विक्रेता का कहना है कि फिलहाल जी भरके आम खाइए और साल भर 12 किश्तों में पैसे चुका दीजिए। 

 यहां से शुरू हुई EMI पर आम बेचने की कहानी

बेशक लोगों को गर्मी परेशान करती है। लेकिन मैंगो लवर्स बेसब्री से गर्मी के मौसम का इंतजार करते हैं। इंतजार खत्म हुआ। मार्केट में आम नजर आने लगा है। बाजारों में कई तरह के आम मिलते हैं। कई आमों की किस्में काफी महंगी होती है। जिस श्रेणी में अल्फांसो काफी महंगा आम है। जिसे खरीदना सभी के लिए संभव नहीं होता है। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को भी अल्फांसो आम का स्वाद दिलाने के लिए पुणे के फल विक्रेता गौरव सनस ने EMI की योजना निकाली। जिसमें फल खरीदने वाले एक बार जितना चाहे उतना फल खरीदकर पूरी साल उसकी कीमत चुका सकते हैं। गौरव सनस पुणे के आनंद नगर में ‘Green Mangoes’ के मालिक हैं। 

POS(पीओएस) मशीन भी लगाई

गौरव सनस ने  दुकान पर पीओएस (POS) मशीनें लगाई हैं, जो क्रेडिट कार्ड पर बिल अमाउंट को 3 से 18 ईएमआई में भी बदल देती है। सनस ने कहा, आमों का राजा अल्फांसो आम है। वे काफी महंगे होते हैं। उन्होंने पूरे देश में ईएमआई पर आम बेचने का प्लान बनाया है। लोग आम खरीदना चाहते हैं। पूरी कीमत नहीं होने पर या तो वे आम खाना छोड़ देते हैं या कम मात्रा में लेकर जाते हैं। वे अल्फांसो आम का भी स्वाद चख सकें इसलिए इस योजना को शुरू किया है। 

अल्फांसो आम की खासियत

अल्फांसो आम देश में बिकने वाला सबसे महंगा आम होता है। खास बात है कि यह आम किलो की जगह दर्जन में बिकता है। यह पकने के एक हफ्ते तक खराब नहीं होता है। इसकी कीमत भी सबसे अधिक होती है। थोक बाजार इसकी कीमत करीब 700 रुपए दर्जन है तो वहीं फुटकर बाजार में यह 2500 रुपए से 7000 रुपए दर्जन के हिसाब से मिलता है। कई क्षेत्रों में इस आम को हापुस के नाम से भी जाना जाता है।

आम खरीदने में रुचि दिखा रहे लोग

गौरव सनस के मुताबिक इस स्कीम में लोगों ने रुचि दिखाई है। रिपोर्ट्स के मुताबक इक ग्राहक ने 30 हजार रुपये के लिए कार्ड स्वाइप किया। सनस पिछले 12 सालों से आम के बिजनेस में है। सनस के अनुसार,  हापूस आम बाजार में फिलहाल 600 से 1,300 रुपए प्रति दर्जन है। यदि कोई व्यक्ति इतने महंगे आम नहीं खरीद पाता है तो वह खरीदे गए आम की कीमत को ईएमआई में बदल सकता है। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में आम खाने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *