- गार्डन या बाल्कनी में लगे पौधे घर में प्रकृति को आमंत्रित करने का काम करते हैं। इसके साथ ही बहुत से ऐसे पौधे भी है जो घर में लक्ष्मी को अट्रेक्ट करते हैं। ये पौधे बंग्ला, गाड़ी और बड़ा बैंक बैलेंस लाने का काम करते हैं।
वास्तु शास्त्र और फेंगशूई भी इन पौधों को लगाने की सलाह देते हैं। इनमें से बहुत से पौधे भारतीय देवी देवताओं को प्रिय व आस्था का प्रतीक भी हैं। वहीं कई पौधे सुंदरता की दृष्टि से बेहद आगे हैं साथ ही धन को अट्रेक्ट करते हैं।
1. सफेद अपराजिता (white aparajita plant)
अपराजिता का पौधा देवी लक्ष्मी और विष्णु प्रिय माना गया है। यह धन को आकर्षित करता हे। घरों में अधिकतर नीले रंग का अपराजिता पाया जाता है। वहीं इससे भी अधिक सफेद रंग के अपराजिता काे शुभ बताया जाता है। धन आकर्षित करने के लिए सफेद अपराजिता लगाएं।
2. मनी प्लांट
यह पौधा लक्ष्मी आकर्षित करता है। इसी वजह से इस पौधे को मनी प्लांट भी कहा जाता है। अधिकतर लोग इसके बारे में जानते हैं। सभी लोग मनीप्लांट को लगाना पसंद करते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार इस पौधे को दशिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय दिशा में लगाना चाहिए। तभी इसका असली फल मिलता है।
3. अश्वगंधा (Withania somnifera)
अश्वगंधा एक लोकप्रिय औषधि है। कई तरह की बीमारियों को ठीक करने का काम करता है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर में लगाना शुभ होता है। यह सुख और समृद्धि को लाने का काम करता है।
4. लक्ष्मणा
लक्ष्मणा का पौधा आसानी से नहीं मिलता है। यह धनलक्ष्मी को आकर्षित करता है। यह जड़ीबूटियाें की तरह भी काम करता है। अगर आप इसे घर में लगाना चाहते हैं तो किसी पुरानी हर्ब नर्सरी से खरीदें। लक्ष्मणा पौधा वहां मिल सकता है।
5. हारसिंगार या पारिजात Night-flowering jasmine
हारसिंगार या पारिजात का पौधा आसानी से मिल जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह पौधा स्वर्ग से आया है। इसे शुभ पौधा बोला जाता हे। इसपर बहुत सुंदर फूल खिलते हैं। इसके फूलों को मंदिर में चढ़ाना चाहिए। यह धन को आकर्षित करता है।
इसे भी पढ़ें- डिस्पोजल कप में उगाएं लहसुन, हैरान कर देगा तरीका
6. जेड प्लांट (Crassula ovata)
Crassula ovata को लक्ष्मी जी का पौधा कहा जाता है। सामान्य तौर पर लोग इसे जेड प्लांट के नाम से जानते हैं। यह काफी लोकप्रिय पौधा है। बारहमासी हरा भरा रहता है। यह धन को आकर्षित करता है। इसकी देखभाल करना भी आसान है। इस पौधे से बहुत सी आकतृियां बनाई जा सकती है। इसे मनी प्लांट से भी ज्यादा उपयोगी माना गया है।
इसे भी पढ़ें- 10Rs में 10 किलो ऑर्गेनिक खाद बनाएं, इसके आगे सभी खाद फेल