WhatsApp Group Join Now

लोग गार्डन में पौधे तो लगा लेते हैं, लेकिन इनकी केयर करना उनके लिए समस्या बन जाता है। बहुत बार सही जानकारी का अभाव होता है, तो बहुत बार समय की कमी के कारण लोग अपने गार्डनिंग के शौक को मरता हुआ देखते हैं।

आपने नोटिस किया होगा कि बहुत बार आपके फूलों के प्लांट फ्लावरिंग करना बंद कर देते हैं और मुरझाने लगते हैं। ऐसे में ये लेख आपके लिए मददगार साबित होने वाला है। इस लेख में संतरे के छिलके से बनने वाली फर्टिलाइजर के बारे में बताएंगे, जिससे पौधा ताजा रहेगा।

गार्डन में संतरे के छिलके का उपयोग

गार्डन में ढ़ेर सारे पौधे लगाने से कुछ नहीं होता बल्कि समय पर उनको खाद देना, जैविक खाद देना, किचिन से निकले वेस्ट को बेस्ट बनाके यूज करना, अच्छी देखभाल करनी जरुरी होती है। पौधों की देखभाल करने में संतरा आपकी मदद कर सकता है। संतरा आपको गार्डन में होने वाली कई समस्याओं से बचा सकता है। संतरा खाकर इसके छिलकों को आपको फेंकना नहीं है बल्कि इसका सही प्रयोग करना है।

संतरा सेहत को तो फायदा पहुंचाता ही है बल्कि ये पौधों की सेहत को भी बेहतर बनाता है। संतरे का छिलका आपके गार्डन में लगे पौधों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इनसे आप बेस्ट फर्टिलाइजर बना सकते हैं, जो पौधों को तरोताजा रखने के साथ उनमें जान डाल देती है।

संतरे के छिलके में पाए जाने वाले पोषक तत्व

  • इनमें विटामिन सी की अधिकता होती है।
  • फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।
  • कैल्शियम भी पाया जाता है, जो पौधों के लिए जरूरी है।
  • फोलेट जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो मिट्टी के लिए जरुरी है।

संतरे के छिलके से फर्टिलाइजर बनाने का तरीका

संतरा तो हर कोई खाना पसंद करता है। इसको खाने के बाद इसके छिलके फेंकने की बजाए आप इकट्ठा करना शुरु कर दीजिए। संतरे के छिलकों को धूप में सुखाएं और अच्छी तरह से सूखने के बाद इनका महीन पाउडर बना लें। आप इस पाउडर को एक बर्तन में इकट्ठा कर लीजिए।

संतरे के छिलकों से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का तरीका

आप संतरों के छिलकों से बने पाउडर को पानी में मिलाएं और पौधों पर छिड़काव करें। इस लिक्विड फर्टिलाइजर से आपको पौधे मुरझाते नहीं है और तरोताजा दिखाई देते हैं। इस लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर आप अपने गार्डन को बेहतर बना सकते हैं। रोगों से और कीटों से बचाव भी ये फर्टिलाजर करती है।

संतरे से बनी फर्टिलाइजर का उपयोग का तरीका

  • पौधा लगाते समय मिट्टी में इस पाउडर को मिक्स कर दीजिए।
  • पौधों की गुड़ाई करते समय इसको छिड़क दीजिए।
  • इनमें मौजूद पोषक तत्व पौधों को ग्रो करने में मदद करते हैं और फूल लाने में भी उपयोगी है।
  • पाउडर को पानी में मिलाकर पौधों पर स्प्रे करें।

संतरे के छिलके खाने से सेहत को फायदा

  • संतरे के छिलके खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
  • पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। 
  • अपच की समस्या से भी राहत मिलती है।
  • इसमें मौजूद पेक्टिन पेट में गुड बैक्टीरिया की बढ़ोतरी करता है।
  • आप संतरे के छिलके की चाय भी पी सकते हैं।

ये भी है जरुरी-कंटिग से अपराजिता लगाने का तरीका और इसकी देखभाल की जानकारी…

ये भी है जरुरी-अमलतास के फूलों का इस प्रकार से यूज स्किन को बनाता है ग्लोइंग

ये भी है जरुरी-सीवीड फर्टिलाइजर का प्रयोग, फायदे व सावधानी

ये भी पढ़े-पौधों को हरा भरा रखने के लिए ऐसे करें आलू के छिलकों का यूज…

नोट- ये जानकारी आपको कैसी लगी है, कमेंट करके जरुर बताएं। किसी अन्य विषय पर आपको जानकारी चाहिए तो भी आप कमेंट के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। अपने राय और सुझाव हमें देते रहिए। द यूनिक भारत से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *