Avocado plant-फूल और सब्जियों के पौधे तो हर कोई घर में लगा लेता है। बात जब फल वाले पौधों की आती है, तो लोग लगाने से परहेज करते हैं। अगर फलदार पौधे घर में उगाते भी हैं, तो चीकू, अमरुद, आम, आड़ू आदि लगाते हैं। आपके घर में भी सिर्फ ये फलदार पौधे हैं, तो अब जरा एवाेकाडो लगाने पर विचार कीजिए। एवोकाडो सहेत को फायदा पहुंचाने वाला फल है। इसको आसान तरीके से आप गार्डन में लगा सकते हैं, जानिए कैसे?
घर के बगीचे में एवोकाडो लगाने का तरीका (How to plant avocado in home garden)
आप एवोकाडो का पौधा अपने घर में उगाना चाह रहे हैं, तो ये बहुत आसान है। थोड़ी सी लगन और मेहनत से आपको भर-भर के एवोकाडो खाने को मिल सकते हैं। ये फलदार पौधा आप घर के बगीचे में लगाएं। नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनके माध्यम से आप एवोकाडो को घर में लगा सकते हैं।
एवोकाडो का पौधा लगाने का तरीका (How to plant avocado tree)
- बीज से एवोकाडो लगाएं।
- पौधे से एवोकाडो लगाएं।
बीज से एवोकाडो लगाने का तरीका (How to plant avocado from seed)
- आपको पके हुए एवोकाडो से बीज निकालकर धो लेना है।
- 3-4 टूथपिक बीज के चारों और सामान रुप से चिपका दें।
- एक गिलास में पानी भरना है और बीज को इस प्रकार रकें की पानी बीज के नीचे से बस थोड़ा सा ऊपर हो।
- इस गिलास को आप धूप वाली जगह पर रखें।
- ध्यान रहें नियमित रुप से गिलास का पानी आपको बदलते रहना है।
- कुछ हफ्तों में इस बीज से जड़ें निकलनी शुरू हो जाएगी।
- आपको जल्दबाजी नहीं करनी है। जब जड़े 2-3 इंच लंबी हो, तभी इसको लगाएं।
- आप गमले में लगा रहे हैं, तो अच्छे जलनिकासी वाली मिट्टी भरें।
- इसको बीच में लगाएं बिना ज्यादा छेड़खानी किए।
- इसको पानी देते रहें और धूप वाली जगह पर रखें।
- आप मिट्टी और कोकोपीट के मिश्रण में भी सीधा बीज लगा सकते हैं।
पौधे से एवोकाडो लगाने का तरीका (How to plant avocado from plant)
- आपको नर्सरी से स्वस्थ पौधा खरीदना है।
- गमले में अच्छी जलनिकासी वाली रेतीली मिट्टी भरें।
- इसको आप सीधा जमीन में भी लगा सकते हैं।
- पौधे की जड़ों से छेड़खानी किए बिना इसे बीच में लगाएं और रेत से ढ़क दें।
- पौधा आपको धूप में रखना है, क्योंकि एवोकाडो को गर्मी पसंद है।
- आप जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने दें और नियमित रुप से इसको पानी दें।
- एवोकाडो में गोबर की खाद अच्छी मानी गई है।
एवोकाडो के केयर टिप्स (Avocado care tips)
- एवोकाडो धूप में पनपने वाला पौधा है।
- ठंड से आपको इसे बचाना है।
- आप इसको ग्रीन हाउस या किसी गर्म कमरे में ग्रो कर सकते हैं।
- इसमें नमी बनाएं रखें और जरुरत के हिसाब से प्रूनिंग करें।
- एवोकाडो में कई तरह के कीट और बीमारियों का खतरा होता है सावधान रहें।
- महीने में एक बार जैविक उर्वरक डालें।
ये भी है जरुरी-पौधों के लिए टॉप 5 लिक्विड फर्टिलाइजर, जानिए आर्गेनिक-सुपर टॉनिक्स बनाने का प्रोसेस
Gardening tips- बारिश से पहले गार्डन के लिए जरुरी और सिंपल ट्रिक,जरुर अपनाएं