WhatsApp Group Join Now

Aparajita- अपराजिता का पौधा हर किसी के घर में होता है। ये पौधा सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ये औषधीय पौधा भी है। इसको कई नामों से जाना जाता है। लगभग हर कोई इसे नीले फूल वाली बेल (Aparajita) को अपने घर में लगाना पसंद करता है। 

सर्दियों के मौसम में ये सुप्तावस्था में चला जाता है। ये समय इस पर फूल लेने का सही है। आप चाहते हैं कि जोरों की सर्दियों तक इसपर बेहतरीन फ्लावरिंग हो, तो कुछ खास उपाय करना पड़ेगा। 

आज का ये लेख इसी विषय पर आधारित है। आज हम अपराजिता पर ज्यादा फूल कैसे लेने हैं, इसपर बात करेंगे। छोटा सा उपाय आपको करना है। चलिए जानते हैं अपराजिता में कौन सी फर्टिलाइजर डालनी है?

अपराजिता प्लांट (Aparajita plant)

butterfly-pea-clitoria-ternatea-vine-cordofan-pea-blue-flower (2)

  1. अपराजिता बारिश के मौसम में अच्छी ग्रोथ करता है। 
  2. इसे आप कटिंग या सीड्स से ग्रो कर सकते हैं। 
  3.  बेल के रुप में बढ़ता है, इसलिए सहारा दें।
  4. इसकी सॉफ्ट प्रूनिंग करते रहना जरुरी है। 
  5. पौधे को सुख समृद्धि लाने वाला माना गया है। 
  6. ये समर प्लांट है। 
  7. न्यु ग्रोथ पर ही फ्लावरिंग होती है। 
  8. प्लांट के लिए धूप जरुरी है। 

कीटों से अपराजिता को बचाएं (save aparajita from pests)

  1. अपराजिता पर कीटों का अटैक कम होता है। 
  2. फिर भी अगर आपके प्लांट पर ऐसा है, तो उपाय कीजिए।
  3. आप नीम ऑयल का स्प्रे प्लांट पर कर सकते हैं।
  4. एक चम्मच बेकिंग सोडा 1 लीटर पानी में घोलकर स्प्रे कीजिए।
  5. गमले की मिट्टी में हल्दी भी मिला सकते हैं। 

अपराजिता में डालें ये खाद (Add this fertilizer to Aparajita)

clitoria-ternatea-3316703_1280

  • अपराजिता में नेचुरल फर्टिलाइजर डालिए। 
  • इसमें आप किचिन से निकला वेस्ट डाल सकते हैं।
  • थोड़ी सी लकड़ी की राख इसमें डालें। 
  • उसके बाद यूज की हुई चायपत्ती आप इसमें डालें। 
  • चायपत्ती में टेनिन होता है, जो मिट्टी को एसिडिक बनाता है। 
  • प्लांट को हेल्दी रखने में ये दोनों चीज सहयोग देगी। 
  • आप केले के छिलकों से तैयार पाउडर इसमें डालें। 
  • इस प्रकार ये ट्रीटमेंट अपराजिता को फूलों से भर देगा। 

डालें प्याज के छिलकों की खाद (add onion peel fertilizer)

intro-1679409609

  1. प्याज के छिलकों की खाद अपराजिता में दीजिए। 
  2. इस खाद में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। 
  3. ये खाद नेचुरल कीटनाशक की तरह काम करती है। 
  4. कई कीड़ों को ये पौधों से दूर रखने में सहायता करता है। 
  5. मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने का काम खाद ये खाद करेगी। 
  6. इससे पौधा हराभरा और स्वस्थ रहेगा। 
  7. प्याज के छिलकों को धूप में सूखाकर पीस लें।
  8. इस पाउडर को गमले की मिट्टी में मिलाएं। 
  9. फिर पौधे में पानी डाल दें। 
  10. आप प्याज के छिलकों  को पानी में उबालें। 
  11. ठंडा होने पर छानकर लिक्विड पौधे को दें। 

ये भी है जरुरी-

गुलदाउदी में तुरंत कर लें ये काम, हर बीमारी से बचकर देगी ढ़ेरो फूल

पिंचिंग टेक्निक से एक पौधे के बनाएं दो, जानिए जादूई ट्रिक

Hibiscus-गुड़हल में 5 रुपये की चीज से 500 फूल, जानिए कैसे डालें

5 मिनट में घर पर बनाएं पावरफुल नीम ऑयल, पौधों के बेस्ट कीटनाशक

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *