WhatsApp Group Join Now

होम गार्डनिंग का शौक लोगों में बढ़ता जा रहा है। घर में ही वेजिटेबलस और फ्रूट उगाकर लोग अपनी सेहत का ध्यान रख रहे हैं। आजकल व्यस्त दिनचर्या में लोग इस शौक को पाल तो लेते हैं, लेकिन सही से केयर नहीं मिल पाने के कारण पौधे खराब हो जाते हैं। गार्डनिंग की शुरुआत करने से पहले कुछ छोटी-छोटी गलतियां करने से आपको बचना है। आपको किन गलतियों से बचना है, ये आज के लेख में हम बताएंगे।

गार्डनिंग करते समय इन गलतियों से बचें

कुछ लोगों का मानना है कि बीज लगाने के बाद पौधे में पानी देना है और बस हो गई गार्डनिंग। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं,तो ये गलत है। एक पौधे की आपको बच्चे की तरह केयर करनी पड़ती है। पौधे को धूप, सर्दी, गर्मी से बचाना होता है और उसको संपूर्ण पोषण देना होता है। गार्डनिंग करते समय आपको कई गलतियां करने से बचना चाहिए।

ये गलतियां न करें
गलत जगह का चुनाव

गार्डनिंग की शुरुआत करने से पहले आपको जगह का ध्यान रखना है कि आप किस जगह पर पौधे लगा रहे हैं। कुछ पौधों को डायरेक्ट धूप की जरुरत होती है, तो कुछ को आंशिक धूप की जरुरत होती है। आमतौर पर पौधे  लिए छह घंटे की धूप जरुरी होती है।

बहुत से ऐसे प्लांट भी हैं, जो सनलाइट में जल जाते हैं, इसलिए आप अपने पौधों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें कि पौधे को किस प्रकार प्रकाश की जरुरत है। आप किसी बागवानी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं।

ज्यादा पानी

बहुत बार लोग पौधों में जरुरत से ज्यादा पानी देते रहते हैं। ओवरवाटरिंग की समस्या आपके पौधे को मार सकती है। पौधों की जड़ गल जाएगी और ये खराब हो जाएगा। हालांकि पौधों के लिए पानी जरुरी है, लेकिन आपको इसकी मात्रा सीमित रखनी है। आपको पौधे की जरुरत के हिसाब से पानी देना है।

कुछ पौधों को हफ्ते में एक बार पानी डालना भी सही रहता है, तो कुछ पौधों को सुबह-शाम पानी देना है। आप अपने पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। कोशिश ये करें कि गमले की मिट्टी में नमी रखें और सूख जाने पर ही पानी डालें।

गलत मिट्टी का चुनाव

किसी भी बगीचे की नींव मिट्टी पर होती है। आपको पौधे के बेहतर विकास के लिए मिट्टी जरुरी है। मिट्टी में सभी प्रकार के पोषक तत्वों का होना जरुरी है। मिट्टी की गुणवत्ता की पहचान करें और अपने पौधों को लगाएं। मिट्टी की ऊपजाउ आप नेचुरल तरीकों से भी बना सकते हैं।

किचिन वेस्ट, गोबर की खाद, वर्मीकंपोस्ट, मछली वेस्ट, फलों के छिलके, अंडे के छिलके आदि डालकर आप मिट्टी की उर्वरक शक्ति को बढ़ा सकते हैं। मिट्टी को फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम,नाइट्रोजन आदि की जरुरत होती है और आपको ये पूरी करनी जरुरी है।

गलत तरीके से बीज लगाना

प्लांटिग करते समय भी आपको सावधानी बरतनी है। गलत तरीके से की गई प्लांटिग पौधे को पनपने से रोकती है। बहुत से पौधों के बीज ऐसे हैं, जिनको गहराई में रोपने से वो पनपते हैं, तो बहुत से हर्बल प्लांट ऐसे होते हैं, जो हल्के से मिट्टी में दबाने से उग जाते हैं।

प्लांटिग करने के बाद आपको गमले में नमी बरकरार रखनी जरुरी है। नमी से पौधा जल्दी पनपता है। आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर प्लांटिग करनी चाहिए। बीज की थैली पर भी पूरी जानकारी लिखी हुई होती है, जो आप पढ़ सकते हैं।

इस प्रकार गार्डनिंग करते हुए आपको इन बातों को ध्यान में रखना जरुरी है। इन बातों का ध्यान में रखकर ही आप एक अच्छे और कुशल गार्डनर बन सकते हैं। पौधों के विकास के लिए उनकी जरुरत को समझें और उनका ख्याल रखें।

नोट- इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए द यूनिक भारत के साथ जुड़े रहिए। आपको  ये लेख कैसा लगा कमेंट के माध्यम से अपनी राय और सुझाव जरुर दीजिए। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *