WhatsApp Group Join Now

गर्मी की दोपहर में अक्सर हमें खाना खाते ही सुस्ती महसूस होती है और नींद आती है। जब भी हम दिन में खाना खाते हैं, तो उसके बाद नींद आने लगती। अधिकतर लोगों को लंच करते ही नींद आती है। अगर कोई 6 घंटे से कम नींद ले रहा है तो इससे शरीर धीरे-धीरे बीमार हो सकता है। एक हेल्दी व्यक्ति के लिए दोपहर में 15-20 मिनट की नींद यानी झपकी लेना अच्छा होता है। इससे ज्यादा नींद लेना अनहेल्दी हो सकता है। रात में 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। अगर दिन में पेट के बल सो रहे है तो इस आदत को जल्द से जल्द बदल लें। क्योंकि इससे कमर और रीढ़ में दिक्कत हो सकती है। पेट के बल सोने से हमारा चेहरा नीचे की ओर दब जाता है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। पाचन क्रिया डिस्टर्ब होगी, अपच, गैस, कब्ज से परेशान रहेंगे।

 

याददाश्त बनाए रखने के लिए जरूरी है नींद

याददाश्त बनाए रखने के लिए नींद बहुत जरूरी है। सोने से हमारी एनर्जी रिस्टोर हो जाती है और हम दोबारा नई ऊर्जा के साथ काम कर सकते हैं। जब हम खाना खाते हैं, तो हमारी आंत और पूरा शरीर खाने को पचाने के लिए काम करना शुरू कर देता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है। जिसकी वजह से हम सुस्ती महसूस करते हैं और नींद आती है। खाना खाने के बाद कभी-कभी सेरोटोनिन तेजी से बनने लगता है, जिससे सोने का मन करता है।

 

 

 

also read- जानिए कैसे नाखून चबाना पड़ सकता है भारी

 

 

सोने समय बाएं तरफ करवट लेनी चाहिए

कई बार शरीर के हार्मोन भी नींद आने का कारण होते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ ब्लड शुगर लेवल कम होने की वजह से ही नींद आए। ट्रिप्टोफैन नाम के एमिनो एसिड से भरपूर भोजन करता है, तो इससे नींद आ सकती है। ट्रिप्टोफैन कई प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों में पाया जाता है जैसे पनीर, अंडा आदि। हीमोग्लोबिन की कमी से फिजिकल एक्टिविटी में थकान और डिसेबिलिटी होती है। ऐसे लोग सामान्य से ज्यादा सोते हैं। सोने समय बाएं तरफ करवट लेनी चाहिए क्योकि हमारा हार्ट इसी तरफ होता है और ऐसे सोने से उस पर जोड़ कम पड़ता है। ऐसे सोने से खाया हुआ भी आसानी से पच जाता है। 

 

 

 

 

 

 

खाने के बाद नींद और सुस्ती को भगाने का उपाय

ऑफिस में वर्किंग लोगों के लिए खाने बाद नींद आना थोड़ी दिक्कत पैदा कर देता है। इसलिए इन उपायों का प्रयोग करें।
1- नींद भगाने के लिए चाय-कॉफी, कैफीन प्रोडक्ट्स लेना गलत होता है।
2- हाई फाइबर फूड लंच में लें।
3- ऑयली फूड न खाएं।
4-जूस पी और नारियल पानी पीएं।
5_ सलाद और फल जरूर लें लेकिन चावल न खाएं।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *