WhatsApp Group Join Now

Health story-गर्मियों का मौसम शुरु हो गया है। सूरज का ताप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा। तेज धूप से सभी लोग परेशान है। बच्चों के लिए ये समय बड़ा कठिन होता है। रोज बढ़ रही भीषण गर्मी बच्चों के लिए आफत बनती जा रही है। इस मौसम में बच्चों को लू लगना स्वभाविक होता है।

अगर आप अपने बच्चों को लू की चपेट से बचाना चाहते हैं, तो ये लेख आपके काम आ सकता है। इस लेख में हम आपके लिए कुछ होममेड पेय बनाने की विधि लेकर आए हैं, जिनसे आपका बच्चा गर्मी में सुरक्षित रह सकता है।

बच्चों को लू से बचाने के लिए होममेड ड्रिंक्स(Homemade drink to protect children from heat stroke)

बेल का शरबत(vine syrup)

  • लू से बच्चों को बचाने के लिए उनको बेल का शरबत पिलाएं।
  • बेल की तासीर ठंडी होती है, इसके सेवन से बच्चों को लू नहीं लगती।
  • बेल का जूस शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
  • इसमें मौजूद टैनिन और पेक्टिन डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव करते हैं।
  • इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है।

आम पन्ना(Aam Panna)

  • कच्चे आम में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम होता है।
  • मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम सोडियम भी इसमें पाया जाता है।
  • इसको पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है।
  • आम पन्ना बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करता है।
  • बच्चों को लू से बचाने के लिए आमपन्ना जरुर पिलाएं।

सत्तु( Sattu)

  • ये प्रोटीन और फाइबर का बेहतर स्रोत है।
  • इसको पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।
  • सत्तु का सेवन आपको लू लगने से बचा सकता है।
  • ये पाचन संबंधी समस्या भी दूर करता है।

नारियल पानी( coconut water )

  • बच्चों की गर्मियों में नारियल पानी जरुर दें।
  • समें पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
  •  इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है।
  • यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है।
  • शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम ये ड्रिंक करती है।
  • इसका कूलिंग इफेक्ट शरीर को ठंडा रखता है और लू से बचाव करता है।

लू लगने से बचाने के अन्य तरीके(  Other ways to prevent heat stroke)

  • आप बच्चों की पानी की बोतल में खीरा, नींबू काटकर डालें। 
  • आप बच्चों की पानी की बोतल में पुदीना भी डाल सकते हैं। 
  • बच्चों की जितना हो सके ठंडी तासीर वाली चीजें खिलाएं। 
  • हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कच्चा प्याज खाना भी फायदेमंद है। 
  • आप बच्चों को तेज धूप में ले जाने से बचें। 
  • धूप में बच्चे को बाहर लेकर जा रहे हैं, तो कपड़े से सिर कवर करें। 
  • बच्चों को पूरे कपड़े पहनाएं। 
  • बच्चे को गर्मी लगने के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
  • थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चों को पानी पिलाते रहें। 
  • बच्चों को लस्सी और दही का सेवन ज्यादा मात्रा में करवाएं। 
  • आप नींबू पानी बनाकर बच्चों को दें। 
  • तरबूज जैसे पानी वाले फल बच्चों को ज्यादा खिलाएं। 
  • बच्चों को पीने के लिए मटके का पानी ही दें। 
  • तुरंत ठंडी जगह में से बच्चों को गर्म में न जाने दें और गर्म से ठंडी में भी न लाएं। 
  • बच्चों को जितना हो सके उतना लिक्विड दें। 

ये भी है जरुरी-Gardening tips- बालकनी में लगे पौधों को ऐसे रखें हराभरा और स्वस्थ

ये भी है जरुरी-गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचना है तो बासी रोटी का करें सेवन

ये भी है जरुरी-शरीर काे ठंडक देगी इन फूड आइटम से सजी थाली

नोट- ये जानकारी आपको कैसी लगी है, कमेंट करके अपनी राय जरुर दीजिए। आपको किसी अन्य विषय पर जानकरी प्राप्त करनी है, तो आप कमेंट के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं। द यूनिक भारत से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। अगर आपको विषय से संबंधित ज्यादा जानकारी चाहिए है तो आप किसी विशेषज्ञ की सलाह भी ले सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *