WhatsApp Group Join Now

grow bag-जब हमारे दिमाग में पौधे उगाने या गार्डनिंग करने का आईडिया आता है, तो साथ में हम गमले या ग्रो बैग के बारे में भी सोचना होता है। पौधों के लिए उस स्थान का चुनाव करना बेहद जरुरी होता है, जहां आप उनको लगाने जा रहे हैं। आप या तो गमले का प्रयोग करते हैं, या फिर ग्रो बैग्स का।

इस लेख में हम आपको ग्रोबैग के साइज और इनमें कौन सी सब्जियां, फ्रूट, फ्लावर या हर्ब्स आप उगा सकते हैं इसकी पूरी जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं ग्रो बैग्स के साइज और इनमें लगने वाले पौधों के बारे में।

फेब्रिक ग्रो बैग क्या है

सबसे पहले आपके लिए ये जानना जरुरी है कि फेब्रिक ग्रो बैग क्या है और ये कैसे बनते हैं। आमतौर पर इसको टेरेस गार्डनिंग या किचिन गार्डनिंग करने वालों के लिए बनाया गया है।

इसमें सभी मौसमों के पौधे उगाए जा सकते हैं। इसमें पौधे आसानी से ग्रो हो जाते हैं, क्योंकि इको-फ्रेंडली तथा नरम बनावट वाले होते हैं। फेब्रिक ग्रो बैग को बनाने के लिए किसी प्रकार के केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसलिए ये पौधे उगाने के लिए बेस्ट है।

फ्रेबिक ग्रो बैग के प्रकार

grow-bags-500x500

  1. 9 × 9 इंच जियो फैब्रिक ग्रो
  2. 12 × 12 इंच जियो फैब्रिक ग्रो बैग
  3. 10 × 10 इंच जियो फैब्रिक ग्रो बैग
  4. 15 × 15 इंच जियो फैब्रिक ग्रो बैग
  5. 15 × 12 इंच जियो फैब्रिक ग्रो बैग
  6. 24 × 9 इंच जियो फैब्रिक ग्रो बैग
  7. 24 × 24 इंच जियो फैब्रिक ग्रो बैग

कौन से फेब्रिक ग्रो बैग में कौन से पौधे उगाएं

9×9 इंच के जिओ फैब्रिक ग्रो बैग का प्रयोग

आप इन ग्रो बैग्स का प्रयोग आउटडोर या इनडोर प्लांटस के लिए कर सकते हैं।

  • सब्जियां- टमाटर, बैंगन, हरी मिर्च,आलू, अदरक, शिमला मिर्च, भिंडी,प्याज आदि।
  • फल- स्ट्राबेरी, पाइनबेरी
  • फूल- पोर्टुलाका, सेलोसिया, जिन्निया, सनफ्लावर, एजीरेटम,एलिस्सम,डेल्फीनियम कंसोलिडा जाइंट,डायन्थस
  • हर्ब्स- पुदीना,ओरिगैनो,लेमन ग्रास      

फैब्रिक ग्रो बैग 10×10 इंच का प्रयोग

इनका प्रयोग भी आप टेरेस गार्डन या बालकनी गार्डन में कर सकते हैं। इनमें कई प्रकार की सब्जियां या फूलों वाले पौधे आप लगा सकते हैं।

  • सब्जियां- आलू, शिमला मिर्च,प्याज, भिंडी
  • फल- स्ट्राबेरी, पाइनबेरी।
  • हर्ब्स-लेमनग्रास, पुदीना, मरवा, आरगिनो आदि।
  • फूल- कॉसमॉस, गेंदा, बालसम, ऐमारैंथस कॉडैटस, केलैन्डयुला (Calendula), डेहलिया, डेजी, डिमोर्फोटेका (Dimorphotheca), गज़ानिया सनसेइन (Gazania Sunshine), गोडेटिया अज़ेलियाफ्लोरा (Godetia Azalea Flora), जिप्सोफिला व्हाइट (Gypsophila White) आदि।

फैब्रिक ग्रो बैग 12×12 इंच का प्रयोग

इसमें भी हम कई प्रकार के फूलों के पौधे,हर्ब्स और सब्जियों की पैदावार ले सकते हैं। जैसे

  • फूल- क्लियोम स्पिनोसा, गेलार्डिया, एंटिरहिनम (Antirrhinum), सेलोसिया कॉक्सकॉम्ब, होलीहॉक समर कार्निवल (Hollyhock Summer Carnival), ल्यूपिन हार्टवेगी पिक्सी (Lupin Hartwegii Pixie), मेरीगोल्ड ओरेंज (Marigold Orange), एस्टर फॉर्मूला (Aster Formula)आदि।
  • फल- अनानास,बेर आदि।
  • हर्ब्स- अदरक, लहसुन, चुकंदर, अजवाइन, पार्सले (Parsley), चाइव्स (chives), डिल (सोआ) हर्ब (Dill herbs), सौंफ (Fennel), लेमन बाम (Lemon Balm), तुलसी (besil), रोजमेरी (Rosemary) आदि।
  • सब्जियां- फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर, बैंगन, शिमला, मिर्च, आलू, अरबी, मूली आदि।

फैब्रिक ग्रो बैग 15×15 इंच का प्रयोग

ग्रो बैग का ये प्रकार ज्यादा अच्छा होता है। होम गार्डनिंग करने वालों के लिए ये ग्रो बैग सही रहता है। आप इसमें कई प्रकार की सब्जियां और फलों की पैदावार ले सकते हैं। जैसे-

  • सब्जियां- करेला, भिंडी,खीरा, लोबिया, बैंगन, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला आदि।
  • फल- अंगूर, अनार, अमरूद।
  • फूल- कैलिफोर्निया पॉपी. कारनेशन, गेलार्डिया अरिस्टाटा, मेसेम्ब्रायंथेमम, पेटुनिया।
  • हर्ब्स- पार्सले (Parsley), थाइम (Thyme), लेमन ग्रास (Lemon Grass), बोरेज (Borage), चेरविल (Chervil), शतावरी (Asparagus), रोजमेरी (Rosemary) आदि।

15×12 इंच जियो फैब्रिक ग्रो बैग्स का प्रयोग

इसमें कई प्रकार के हर्ब्स, फल और सब्जियां उगा सकते हैं। ये ग्रो बैग भी काफी अच्छे होते हैं। जैसे-

  • सब्जियां- बैंगन, हरीमिर्च, तोरई,आलू, प्याज, अरबी,भिंडी आदि।
  • फल-आलूबुखारा, रास्पबेरी।
  • फूल-फ्लोक्स ब्यूटी (phlox beauty), एक्रोक्लिनियम (Acroclinium), स्केबियोसा (Scabiosa), स्टेटिक पेसिफिक फ्लावर (statice pacific flower), वर्बेना (Verbena) आदि।
  • हर्ब्स-सेवरी हर्ब प्लांट, स्टेविया, कुठरा आदि।

फैब्रिक ग्रो बैग 24×9 इंच का प्रयोग

इस ग्रो बैग में पत्तेदार सब्जियां, जड़ी बुंटी आदि के पौधे आसानी से लगाए जाते हैं। ये पत्तेदार सब्जियों और सलाद पत्तों के लिए उपयुक्त है।जैसे

  • सब्जियां-सभी प्रकार हरे पत्तेदार साग।
  • फल- अंगूर, स्ट्राबेरी इत्यादि फल जो बेल रुप में बढ़ते हैं,  या जड़े ज्यादा नहीं फैलती।
  • फूल- विंका, अगेरेटम, डायन्थस आदि।
  • हर्ब्स- धनिया, सरसों, मेथी, अदरक, रॉकेट रुकोला, लवेज हर्ब, नागदौना आदि।

फैब्रिक ग्रो बैग 24×24 इंच का प्रयोग

Fabric-Grow-Bags-Gardening_20200527202123930_Featured

होम गार्डनिंग करने वालों के लिए ये ग्रो बैग का साइज  भी महत्वपूर्ण है। इसमें आप निम्न प्रकार के पौधे उगा सकते हैं।

  • सब्जियां- तोरई, लौकी, गिलकी, करेला, हरी मिर्च, मूली, अरबी, लोबिया, खीरा आदि।
  • फल- पपीता, जामून, आंवला, अमरूद, अनार,आम, केला आदि।
  • फूल- सेलोसिया
  • हर्ब्स- अदरक, सेज ब्रांड,थाइम, मेहंदी प्लांट,एस्परैगस आदि।

ये भी है जरुरी-vegetable garden-ऐसे करें वेजिटेबल गार्डनिंग, मिलेंगे बेहतर रिजल्ट

ये भी है जरुरी- bonemeal- पौधों में सावधानी से करें बोनमील का प्रयोग

नोट-ये लेख आपको कैसा लगा कमेंट करके अपनी राय जरुर दीजिए। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए द यूनिक भारत के साथ जुड़े रहिए। आपको अन्य किसी विषय पर जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *