WhatsApp Group Join Now
  • Mogra Plant- गार्डन में मोगरा प्लांट सब लगाते हैं। ये काफी सुंदर लगता है। इसकी महक भी काफी मदहोश करने वाली होती है। मोगरा (Mogra Plant) पर फ्लावरिंग नहीं हो रही क्या करें ? लगभग लोगों का ये सवाल होता है। आपकी भी ये समस्या है, तो हम हल लेकर आए हैं। इस लेख में मोगरा (Mogra Plant) प्लांट के लिए मानसून स्पेशल  फर्टिलाइजर के बारे में जानते हैं। 

मोगरा में करें ये काम (Do this work in Mogra)

screen - 2024-04-24T184214.870

  • फ्लावरिंग नहीं हो रही है, तो हार्ड या सॉफ्ट प्रूनिंग करें।
  • 15 दिन के अंतराल में मिट्टी की गुड़ाई जरुर करें। 
  • गमले में से खरपतवार हटाते रहें। 
  • मोगरा प्लांट ( Mogra Plant) को धूप में रखें। 
  • इसको कैल्शियम की ज्यादा जरुरत होती है। 
  • नर्सरी से डबल पैटल का पौधा ही खरीदें।
  • इसपर ज्यादा बड़े फूल आपको मिलेगें।

मोगरा में डालें बोनमील (add bonemeal to mogra)

Bone-meal

सफेद फूल वाले पौधों को कैल्शियम ज्यादा चाहिए। इसलिए बोनमील (bonemeal) मोगरा के लिए उतम फर्टिलाइजर है। इसमें फॉस्फोरस, कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। पौधे में आप बोनमील डालेंगे तो ये फ्लावरिंग करेगा। इससे पौधे की सभी जरुरत पूरी हो जाती है। 8 इंच के गमले में आप 2 चम्मच बोनमील डालें।

 पौधे में बोनमील डालने से पहले गुड़ाई कर लें। खाद को मिट्टी में बोनमील (bonemeal) को अच्छे से मिलाना है। अगर गमले में पहले से नमी है, तो पानी न दें। अगर गमले की मिट्टी सूखी है, तो इसमें वाटरिंग कर दें। ये काफी अच्छा रिजल्ट मोगरा में देती है।

अंडे के छिलके की खाद (egg shell fertilizer)

s (53)

अंडे में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। आपको अंडे के छिलके धोकर सूखाने हैं। सूखने के बाद इनको मिक्सर में बारीक पीसना है। दो चम्मच 8 इंच के गमले की मिट्टी में अंडे के छिलकों का पाउडर मिला दें। ये पौधे में काफी अच्छा असर करती है। महीने में एक बार ही पौधे में कैल्शियम युक्त खाद डालनी है। आप कैल्शियम से भरपूर अन्य खाद भी महीने में एक बार डाल सकते हैं। 

ये भी है जरुरी-

 Lemon Plant-नींबू पर फूल-फल नहीं आ रहे तो, 1 मुट्ठी डालें लद जाएगा पौधा

चुटकी भर ये चीज डालने से नहीं सड़ेगें सब्जी और फल, रॉकेट की स्पीड से होगी ग्रोथ

Rainlily-रेनलिली पर हेवी ब्लूमिंग का सीक्रेट, डालनी है ये फर्टिलाइजर

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *