WhatsApp Group Join Now

तुलसी के पौधे का हिदूं धर्म में बहुत महत्व है। तुलसी के पौधे की लोग पूजा करते हैं। माना जाता है कि तुलसी की पूजा करने से धन धान्य की प्राप्ति होती है। घर में सुख शांति बनी रहती है। लेकिन कई ऐसे पौधे हैं, जिनकों भूलकर भी तुलसी के पास नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करना आपके लिए अच्छा नहीं होता। वास्तुशास्त्री डॉक्टर आंनद भारद्वाज ने एक वेबसाइट को बताया कि कुछ पौधे हैं जो तुलसी के पास नहीं लगाने चाहिए इनसे व्यक्ति कंगाली की स्थिति में आ सकता है।

आक का पौधा

माना जाता है तुलसी के पौधे के पास कभी भी आक का पौधा नहीं लगाना चाहिए। आक के पौधे से दूध निकलता है। तुलसी के पास लगाए जाने पर इस पौधे से निकलने वाला दूध आपकी तुलसी को नष्ट कर सकता है। बता दे कि आक के फूल भगवान शिव को भी चढ़ाए जाते हैं।

शमी का पौधा


शमी का पौधे को शनि का पौधा माना जाता है। हिदूं धर्म में इस पौधे का बहुत महत्व हैं, ये पौधा घर में शुभ फल देने वाला होता है, लेकिन तुलसी के पौधे के पास शमी का पौधा बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। शमी शनि को इंगित करता है। चार-पांच फीट की दूरी पर आप शमी का पौधा लगा सकते हैं।

ये भी पढ़े-विजय प्राप्ति के लिए की जाती है इस पेड़ की पूजा

फाइकस का पौधा

फाइकस को पौधा देखने में बहुत ही सुंदर होता है। इस पौधे का काम आस-पास की एनर्जी को सोखने का होता है। तुलसी के पास ये पौधा लगाने से बचना ही आपके लिए सही है। क्योंकि ये पौधा आस-पास मौजूद सारी एनर्जी को सोखने का काम करता है। लोग अपने घर में नकारात्मक एनर्जी होने पर इस पौधे का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।

कैक्टस और कांटेदार पौधे

तुलसी के पौधे के पास कभी भी कैक्टस या फिर कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इनको नेगेटिविटी का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कैक्टस की कुछ प्रजाति राहु केतु का प्रतीक है। इसलिए तुलसी के पौधे के पास लगाना वास्तु के हिसाब से सही नहीं है।

गमले में न लगाएं कोई भी पौधा

जहां तक संभव हो आप तुलसी के पौधे के पास कोई भी पौधा न लगाएं। तुलसी के पौधे को एक गमले में अकेला ही लगाएं। इसे आप बालकनी, आंगन या छत के ऊपर रख सकते हैं।

also read-वैशाख के महीने में क्यों लगाना चाहिए नारियल का पेड़

द यूनिक भारत किसी प्रकार की धार्मिक भावनाओं का खंडन नहीं करता है। ये निजी विचार हैं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *