WhatsApp Group Join Now

अपराजिता (Aprajita)  का फूल देखने में जितना सुंदर होता है उतने ही उसमें औषधीय गुण(Health Benefits) होते हैं। इसके इन्हीं गुणों को  देखते हुए बड़ी संख्या में लाेगों द्वारा इसे घरों में लगाया जा रहा है।

अपराजिता के फूल और पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-डायबिटिक के गुण मौजूद होते हैं। ये सभी गुण ही इसे अन्य प्लांट से अलग बनाते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हालांकि घर में इसका पेड़ लगाने से हम इसके फूलों की ब्यूटी का आनंद तो हम ले लेते हैं। लेकिन इसके औषधीय गुणों के लिए लोगों को इसको फूल और पत्तियों का प्रयोग करने की जानकारी नहीं है। हम इस लेख में आपको इसके फूल और पत्तियों के सेवन करने के तरीके बताएंगे। 

अपराजिता के फूलों की चाय(Blue tea)

  • एक पैन में 1 कप पानी डालें।
  • पानी गुनगुना होने पर इसमें  4-5 अपराजिता के फूल डालें
  • 5 से 7 मिनट तक उबालने के बाद इसे छानकर निकाल लें।
  • इसमें स्वाद के लिए थोड़ा सा शहद मिलाएं
  • चाय की तरह सेवन करें।

नोट-  हर दिन सामान्य मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। कोई बीमारी होने पर डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही चाय का सेवन करना चाहिए। 

पत्तों से गरारे करें

अपराजिता के पत्ते इस्तेमाल करने से आपकी गले में दर्द और सूजन की परेशानी ठीक हो सकती है। इससे कफ या बलगम की दिक्कत  भी ठीक हो सकती है। इसके लिए आप अपराजिता के पत्ते को पानी में गर्म करें। एक गिलास पानी में करीब 5 पत्ते डालें। इससे गुनगुना होने दें। इसमें थोड़ी नमक की मात्रा भी मिला सकते हैं। इससे गरारे करने पर राहत मिलती है।

पत्तों से तैयार करें हेयर ऑइल

बालों के झड़ने की समस्या आम हो गई है। वहीं अपराजिता के पत्ते में पाया जाने वाला बायो फ्लेवोनोइड्स बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा है। यह बाल झड़ने और सफेद होने से भी बचाता है। इसके लिए अपराजिता के पत्तों को पानी में उबाल लें। जब पानी बिल्कुल सूख जाए तो इसमें कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल की मिला लें। इसे बालों की जड़ों में लगाएं। इससे बालों को काफी फायदा मिलता है।

फूल और पत्तों से तैयार करें ब्लू फेस पैक

अपराजिता का प्लांट आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।   अपराजिता के पत्तों में एंथोसायनिन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इससे त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है।  यह मृत कोशिकाओं को दूर कर आपकी स्किन को खूबसूरत बनाता है। इसके लिए आप घर पर तैयार किए जाने वाले फेस पैक में इसके पत्तों और फूलों को मिक्स कर सकते हैं। इसमें ड्राई पत्तों और फूलों को मिलना चाहिए।

अपराजिता के फूल और फल के फायदे

  • इम्यूनिटी बूस्टर (Boost your immunity)

अपराजिता का फूल रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का गुण रखता है। अपने एंटी बैक्टेरियल गुणों के कारण इसे इम्यूनिटी सिस्टम बूस्टर भी कहा जाता है। यह शरीर में इंफ्लेमेशन और इंफेक्शन से बचने में मदद करता है।

कमाल का होता है अपराजिता का नीला फूल, सेहत की कई परेशानियों को कर सकता है दूर
  • वजन करे कम (Help in weight loss)

अगर आप वजन कम करने की तैयारी कर रहे हैं तो अपराजिता का फूल वजन कम करने में भी मददगार साबित होते हैं। ये फूल शरीर में मेटाबॉलिज्म को तेज कर देते हैं। जिससे बॉडी में फैट नहीं बन पाता है। पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है।

  • शुगर करे कंट्रोल

अपराजिता शुगर के मरीजों के लिए लाभदायक है। अपराजिता के फूल की चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। यह ब्लड प्रेशर को भी सामान्य करता है।

  • बालों के लिए फायदेमंद

यदि आपको बालों संबंधी समस्या है तो भी यह फूल काफी काम आ सकता है। बता दें कि अपराजिता के पत्ते में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है जो हेयर को स्ट्राॅग बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही ग्रोथ को तेज करता है।

  • स्किन के लिए फायदेमंद

अपराजिता इंफ्लेमेशन और इंफेक्शन से बचने में मदद करता है।  इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह स्किन को चमकदार भी बनाता है।

  • दिल की सेहत( Healthy Heart)

अपराजिता का फूल ब्लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। यह बैड कॉलेस्ट्रॉल को बॉडी से बाहर निकालते हैळं। इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है।

नोट- यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। यूनीक भारत इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है। 

 

इसे भी पढ़ें- अपराजिता के फूल के हैं अचूक फायदे, कई बीमारियां कर देता है ठीक

इसे भी पढ़ें- कैक्टस की दुनिया! छत पर लगाए 5 हजार से ज्यादा कैक्टस

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *