WhatsApp Group Join Now

अन्न का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। फिर भी बहुत से लोग होते हैं, जो खाने के बाद थाली में झूठा भोजन छोड़ देते हैं। झूठा भोजन थाली में छोड़ने पर हम मां अन्नपूर्णा का अपमान करते हैं। हमारे देश में बहुत से लोग तो ऐसे भी है जिनको खाना तक नसीब नहीं होता। इसलिए कोशिश करें कि अपनी थाली में हमेशा उतना ही भोजन डालें जितना आप खा सकते हैं। थाली में भोजन झूठा छोड़ने के हानिकारक प्रभाव आपको जीवन में देखने को मिलेंगे।

बुध और बृहस्पति की बुरी दशा होने पर लोग करते हैं ऐसा

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि जब व्यक्ति की कुंडली में बुध और बृहस्पति ग्रह की दशा खराब होती है, तब वो भोजन जूठा छोड़ता है। कुंडली में ये ग्रह खराब होने पर अन्न का अनादर लोग करने लगते हैं और थाली में जूठा भोजन छोड़ने वाली आदत का शिकार हो जाते हैं।

जूठा भोजन थाली में छोड़ने के दुष्परिणाम

हम भी जब अन्न का अपमान करते हैं, तो इसके दुष्परिणाम हमको जरुर भुगतने पड़ते हैं। भले ही कुछ समय के बाद हमें इसका नतीजा मिले। हमें हमेशा ये सोचना चाहिए कि किसान दिन रात मेहनत करके अन्न उगाता है और हम इसका अपमान करते हैं। देश में बहुत से ऐसे लोग भी है जो भूखे पेट सो जाते हैं। उन्हें खाना तक नसीब नहीं होता है। हम जब अन्न का अपमान थाली में जूठा छोड़कर करते हैं तो हमें इन समस्याओं के लिए तैयार रहना चाहिए।

ये भी पढ़े-फलों के साथ दूध लेना क्यों नहीं है सही, जानिए

आर्थिक स्थिति होती है कमजोर

माना जाता है कि थाली में जूठा भोजन छोड़ने पर आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। व्यक्ति के कर्जवान होने की संभावना बढ़ जाती है। अन्नपूर्णा मां ऐसे व्यक्ति से नाराज हो जाती है। जिसको अन्न की कद्र ही नहीं होती उनके घर से लक्ष्मी रुठ जाती है।

बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है असर

थाली में जब भोजन जूठा छोड़ दिया जाता है, तो बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ता है। पढ़ाई में कमजोर होने लगते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई से विकृत होने लगता है और धीरे-धीरे बुरे कार्यों की तरफ वो लिप्त हो जाता है।

परिवार में दरार पड़ने की संभावना

ज्योतिष शास्त्रों में ऐसा माना जाता है थाली में भोजन जूठा छोड़ने पर परिवार के सदस्यों का आपस में कलह रहने लगता है। छोटी-छोटी बातों पर सब लड़ने लगते हैं। परिवार में दरार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

शनि हो जाते हैं नाराज

शनि ग्रह का नाराज होना जीवन में कई सारी विपत्तियां ला सकता है। अगर आप थाली में भोजन जूठा छोड़ रहे हैं, तो शनि ग्रह का प्रकोप आपको देखने को मिल सकता है। चंद्रमा की अशुभ स्थिति जीवन में आती है।

ये भी पढ़े-ज्यादा तनाव लेने से हो सकती है कब्ज की समस्या

जीवन में तनाव

थाली में हर रोज जब व्यक्ति भोजन जूठा छोड़ने लगता है, तो जीवन में तनाव आ जाता है। व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आने लगती है। मानसिक तनाव भी रहने लगता है।

जो व्यक्ति अपने दूसरे के घर में जाकर थाली में जूठा भोजन छोड़ता है उसको उसी के परिवार के लोग धोखा दे देते हैं।

यात्रा करते समय जो व्यक्ति भोजन फेंक देता है, उस व्यक्ति के काम कभी नहीं बनते या फिर बनते-बनते बिगड़ जाते हैं।

ये भी पढ़े-भोजन की थाली के चारों तरफ पानी छिड़कने का रहस्य

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *