WhatsApp Group Join Now

सेहत के लिए फायदेमंद ब्रोकली को लोग अपनी डाइट में शामिल ज्यादा करने लगे हैं। ब्रोकली काफी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन आपको सेहतमंद रखता है। ब्रोकली घर में उगाना काफी आसान है और इसके एक ही पौधे से आप कई ब्रोकली उतार सकते हैं। इस लेख में जानते हैं कि ब्रोकली उगाने की शुरुआत आपको कैसी करनी है और इसकी केयर कैसे करनी है।

ब्रोकली उगाने का आसान तरीका

बीज का चुनाव

किसी भी पौधे को उगाने के लिए आपको बीजों का चुनाव करना जरुरी होता है। आप इसके लिए अच्छे किस्म के बीज बाजार से लेकर आएं। बीजों का चुनाव अच्छा होगा तो आपको पैदावार भी भरपूर मिलेगी। कई बार खराब बीजों का चयन करने से बीज उगते नहीं है और उग जाते हैं, तो फल अच्छा नहीं होता। इसलिए उच्च गुणवत्ता के बीजों की चुनाव करना बेहतर है।

मिट्टी

ब्रोकली के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी आपको तैयार करनी है। इस मिट्टी को तैयार करने के लिए आप इसमें प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करें, तो ज्यादा बेहतर है। आप मिट्टी में गोबर की खाद या कंपोस्ट डालें, जो पौधे के विकास के लिए बेहतर है।

बीज लगाने का तरीका

जिस गमले में या कंटनेर में आप बीज लगा रहे हैं,  उसमें  सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाकर बीज की बुवाई करें और बाद में इसे घास – फूस की महीन पर्त से ढक दें। इसके बाद आवश्यकतानुसार समय-समय पर सिंचाई करते रहना चाहिए। जब पौधा निकलना शुरू हो जाए तो ऊपर से घास-फूस को हटा देना चाहिए। 

कंटेनर का चुनाव

आप किसी कंटनेर या बड़े गमले का ही प्रयोग इसको उगाने के लिए करें। आप तैयार की गई मिट्टी को गमले में भर दें और इसमें थोड़ी गहराई में बीज रोप दें। वैसे तो इसके रोपण के लिए सर्दियों का मौसम बेहतर है, लेकिन आप बरसात के मौसम में भी ये लगा सकते हैं। ध्यान रखें छोटे गमले में ये अच्छी तरह से विकसित नहीं हो पाती, इसलिए बड़े गमलें या कंटेनर का चुनाव करना ज्यादा अच्छा रहेगा। 

ब्रोकली के पौधे का ख्याल कैसे रखें

ब्रोकली के फूल 10-12 दिन में तैयार हो जाते हैं।

इस पौधे को धूप की जरुरत है, इसलिए इसको धूप में ही रखना बेहतर है।

पौधे को नमी पसंद है, इसलिए जिस गमले में इसे उगाया है उसको नम रखे और उचित मात्रा में पानी दें।

पौधे को पेस्ट से बचाने के लिए समय-समय पर उपचार करें।

एक पौधे से ज्यादा पैदावार कैसे लें

ब्रोकली का पौधा गोभी की तरह होता है और डंडल से छोटी-छोटी ब्रोकली लगती है। आप एक ही पौधे से कई ब्रोकली उतार सकते हैं। एक ब्रोकली लगने के बाद इसको नीचे धड़ से काटें। आपको पूरा पौधा नहीं उखाड़ना है।

ब्रोकली में पाए जाने वाले पोषक तत्व

  • ब्रोकली में फाइबर की मात्रा पाई जाती है।
  • इसमें कैल्शियिम भी पाया जाता है।
  • प्रोटीन का ब्रोकली अच्छा सोर्स है।
  • ये ग्रीन वेजिटेबल आंखों के लिए बेस्ट है।
  • इसमें विटामिन सी और के होता है।
  • इसमें विटामिन बी9 भी होता है।
  • ये खून बढ़ाने के लिए अच्छी मानी जाती है।
  • इसमें पोटेशियम और फॉस्फोरस होता है।
  • ब्रोकली में सेलेनियम की मात्रा भी पाई जाती है।
  • ब्रोकली में जिंक भी पाया जाता है।
  • ब्रोकली की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों के लिए सुपरफूड है।
  • ब्रोकली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है।

ये भी पढ़े-गमले में ऐसे लगाएं नींबू और पौधे के रोगों से बचाव के समाधान

ये भी है जरुरी-मोगरा से पीले होकर गिर रहे हैं पत्ते, तो ऐसे करनी है केयर

ये भी पढ़े-गुड़हल पर ज्यादा फूलों के लिए अपनाएं ये टिप्स, जड़ में डालें एक चीज

नोट- ये जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताएं। ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ।आपको किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहिए,तो आप हमें कमेंट करके जरुर बताएं। आप अपने राय और सुझाव भी दे सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *