WhatsApp Group Join Now

Aprajita care tips– अपराजिता का फूल जितना खूबसूरत होता है, उतना ही शुभ माना जाता है। अपराजिता का वास्तु महत्व बहुत है। इस पौधे को घर के लिए शुभ माना जाता है। घर में सुख समृद्धि बरकरार रखने के लिए लोग नीले तितली जैसे लटकने वाले फूल का पौधा लगाते हैं।

वास्तव में ये अपनी अद्भूत आकृति और गुणों के कारण लोगों की पहली पसंद है। आपने अपराजिता लगा रखी है और फूल नहीं आ रहे हैं, तो ये लेख पढ़ें। आज हम आपको बकरी की एड़ी किस प्रकार अपराजिता के पौधे में डालनी है इस बारे में जानकारी देंगे। बता दें ये खाद अपराजिता पर तीन दिन में फूलों की बहार ला देगी। 

अपराजिता में बकरी की एड़ी खाद डालें (Add goat manure in Aparajita)

  1. अपराजिता में बकरी की एड़ी की खाद ज्यादा अच्छे से असर करती है। 
  2. बकरी के गोबर की खाद में गंध नहीं होती है आप ये आसानी से पौधे में डाल सकते हैं।
  3. बकरी के गोबर से तैयार ये खाद अपराजिता पर पेस्ट अटैक नहीं होने देती है। 
  4. ये धीरे-धीरे पोषण पौधे तक पहुंचाती है, इससे लंबे समय तक अपराजिता को पोषण मिलेगा। 
  5. ये डालने के बाद आपको नीम केक अपराजिता में डालने की जरुरत नहीं है। 
  6. मिट्टी को नम रखने के लिए बकरी की खाद कारगर है। 
  7. आप इसको गमले में डालते हैं, तो ये मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाता है। 
  8. इससे  पौधे को एनपीके, आयरन, कैल्शियम, मैग्निशियम जैसे सभी पोषक तत्व मिलेंगे।
  9. बकरी के गोबर से तैयार खाद 50 % ज्यादा प्रोडक्शन देती है। 
  10. ये मिट्टी के पीएच स्तर को मेंटेन रखती है, जिससे मिट्टी पर कम मेहनत की जरुरत होती है। 
  11. इससे आपके पौधे में खरपतवार नहीं पनपेगी। 
  12. बकरी के गोबर की खाद पौधे में डालने से फूलों का झड़ना बंद हो जाएगा। 

अपराजिता में बकरी के गोबर की खाद इस्तेमाल का तरीका (Method of using goat dung manure in Aparajita)

  • आप किसी भी प्लांट में ये डाल सकते हैं।
  • बकरी के गोबर की खाद बहुत जल्दी तैयार हो जाती है। 
  • आप इसको स्टोर करके रखते हैं, तो ये डी कंपोस्ट हो जाती है। 
  • किसी भी प्लांट में बेहतर और जल्दी रिजल्ट के लिए इसे डालें। 
  • मिट्टी के ऊपर एक इंच लेयर बकरी के गोबर की खाद की बिछा दें। 
  • आप दस इंच के गमले में दो सौ ग्राम बकरी की एड़ी खाद डाल सकते हैं। 
  • इसको डालने के बाद पौधों को पानी जरुर दें। 

अपराजिता पर फूल लाने के अन्य तरीके (Other ways to bring flowers on Aparajita)

  • अपराजिता के पौधे में धूप जरुरी है। 
  • आप इसकी हल्की गुड़ाई कर जैविक खाद दें। 
  • आप अपराजिता में 15 से 20 दिन में खाद डालते रहें। 
  • पौधे में जरुरत के हिसाब से पानी दें। 
  • पौधे की प्रूनिंग जरुरी और पिचिंग करते रहें। 

ये भी है जरुरी-

Soil tips- मिट्टी में जान होगी तभी पौधों में जान आएगी, जानिए इसको ताकतवर बनाने का तरीका

Mogra Plant- ये 4 बाते मान ली तो, हफ्ते में हजारों फूलों से लद जाएगा मोगरा

 

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *