फल खाना हर किसी को पसंद होता है और कोई स्वस्थ रहने के लिए इनका सेवन करता है। ये हर कोई जानता है कि कई रोगों से पीछा छुड़वाने के लिए फलों का सेवन लाभकारी है। हर फल में अपना एक प्राकृतिक गुण होता है और उसी के कारण जाना जाता है। इस लेख में जानते हैं कि एक फल ऐसा भी है, जो इंसानों का मांस खा जाता है और हम उसे बड़े चटकारे लेकर खाते हैं।
अनानास का फल
अनानास का फल लगभग हर किसी को पसंद आता है। आकर्षख दिखने वाला ये फल खाने में बेहद रसीला और टेस्टी होता है। इसका खट्टा मीठा स्वाद सबकी जुबान पर कई देर तक रहता है। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि ये फल इंसानों का मांस खाता है। अगर आप दस से बीस ग्राम का अनानास का टुकड़ा खाते हैं, तो ये भीतर से आपका मांस खाना शुरु कर देता है।
अनानास खाने के फायदे
- अनानास से पाचन तंत्र सही रहता है।
- अनानास में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
- सांस के मरीजों के लिए रामबाण अनानास माना जाता है।
- अनानास का सेवन पीलिया रोग में भी किया जाता है।
- अनानास का सेवन करने से मोटाप कम होता है।
- अनानास अनावश्यक चर्बी को हटाने का काम करता है।
- अनानास खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
अनानास खाने के नुकसान
- अनानास में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं, जो भीतर से मांस खाते हैं।
- इसमें मौजूद विटामिन सी की अधिकता कई बार नुकसानदायक होती है।
- ज्यादा मात्रा में इसको खाने से उल्टी, दस्त जैसी समस्या हो जाती है।
- अनानास का सेवन करने से शुगर बढ़ जाती है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- अनानास का सेवन अधिक मात्रा में करने से दांतों के सड़ने की समस्या पैदा हो जाती है।
नोट- अधिकता किसी भी चीज की हानिकारक होती है। आप सीमित मात्रा में इस फल का सेवन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए या विशेष परिस्थितियों में इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेनी जरुरी है।