पौधों के लिए घर के किचिन वेस्ट से बनी हुई खाद सबसे उत्तम है।
लेकिन किचिन वेस्ट तैयार करते समय बदबू से हर कोई परेशान है।
एरोबिक तरीके से बिन बदबू के खाद बनाई जा सकती है। इसे बनाना आसान है।
इसमें ऑक्सीजन के साथ खाद बनाई जाती है, इसे आप घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं।
गीला कचरा जैसे-फल, सब्जियों के छिलके, अंडे के छिलके, चाय, कॉफी आदि को ड्रम में डालें।
आपको गीले कचरे के ऊपर सूखा कचरा जैसे पत्ते, सूखी घास,नारियल के छिलके आदि डाल सकते हैं।
आप रेत भी मिला सकते हैं। ये आपके वेस्ट की नमी को सोख लेते हैं।
अपघटन बनाने के लिए इसमें थोड़ी सी गोबर की खाद डाल दें। इस गोबर की खाद में सूक्ष्मीजीवी पैदा होंगे
सबसे पहले आपको एक लेयर ग्रीन कचरे यानि गीले कचरे की तैयार करनी है। उसके ऊपर आपको ब्राउन लेयर तैयार करनी है
सूखे और गीले कचरे की लेयर बनाने पर इसमें बदबू नहीं आएगी।
ऑक्सीजन के लिए डब्बे में छोटे-छोटे छेद कर सकते हैं। इन छेदों से हवा पास होती रहेगी और खाद बेहतर तैयार होगी।
खाद बनाने की पूरी प्रक्रिया को विस्तृत रूप में समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें। लेख का लिंक दिया गया है।
Learn more