शिवरात्रि आने वाली है और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप उनके प्रिय फूल उन्हें चढ़ाएं।

भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत आसान है। ये बहुत भोले हैं, इसी वजह से इन्हें भोले भंडारी भी कहा जाता है।

वैसे तो आप प्रेम से जो कुछ भी चढ़ाते हैं भोलेनाथ को वो स्वीकार होता है और वो प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन कुछ चीजें उनको बेहद पसंद हैं।

बेलपत्र शिव शंकर को अति प्रिय है। आप सच्चे मन से उन्हें बेलपत्र के पत्ते चढ़ाते हैं, तो वो अंत्यत प्रसन्न हो जाते हैं।

धतुरा भगवान शिव का सबसे प्रिय फूल है। इसके फल भी भगवान शिव को चढ़ाए जाते हैं,जो कांटेदार होते हैं।

धतुरे की कुल नौ किस्म पाई जाती है। ये आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है। बता दें कि ये पौधा काफी नशीला और जहरीला होता है।

आक जिसे अकवन और मदार भी कहा जाता है। भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इनकी माला भगवान शिव को चढ़ाई जाती है।

आमतौर पर आक दो रंग के होते हैं। ये सफेद और नीला रंग का पाया जाता है। इनके फूलों और पत्तों से सफेद दूध जैसा पदार्थ निकलता है।

आक से निकलने वाले दूध जैसा पदार्थ काफी जहरीला होता है और इसका प्रयोग काफी सारी बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।

इसके अलावा थुम्मी, गुड़हल,नीलकमल, मोगरा,बकुल, पीली कनेर,निर्गुन्डी,कनेर आदि भगवान शिव को प्रिय हैं। 

ये जानकरी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताएं। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ।