WhatsApp Group Join Now

वर्तमान समय में खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। आज खेती में लागत ज्यादा और मुनाफा कम हो है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने मेहनत के बल पर एक अलग मुकाम हासिल किया है और अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त किया है। 5 महीने में 9 लाख की कमाई हुई और दूसरे किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के गांव रानीपुर के रहने वाले किसान राम गोविंद शुक्ला की। जिन्होंने परंपरागत फसलों को छोड़ नई तरह से खेती शुरू की है।

उन्होंने अपने खेतों में स्ट्रॉबेरी की फसल पैदा करके जिलेभर में धूम मचा दी है. वहीं, इस फसल की पैदावारी से उन्होंने लाखों की कमाई भी की है।
किसान राम गोविंद शुक्ला को अब गांव ही नहीं बल्कि पूरे जिले पहचान मिली है। स्ट्रॉबेरी की फसल पैदा करके किसान राम गोविंद शुक्ला ने न सिर्फ एक अलग हटकर खेती में नया मुकाम बनाया है, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत साबित हो रहे हैं।          किसान राम गोविंद शुक्ला के अनुसार, इस फसल की पैदावार के लिए उन्होंने अपने 2 बीघे जमीन का इस्तेमाल किया। सितंबर माह में स्ट्रॉबेरी फसल की पौध की बेले बाहर से ला करके उन्होंने यहां पर लगाई। पाइप लाइन से बराबर पानी और दवा का छिड़काव करते रहे। वर्तमान समय में प्रतिदिन 1.30 से 2 किवंटल की पैदावार स्ट्रॉबेरी की हो रही है। इस स्ट्रॉबेरी को डिब्बों में पैक करके कानपुर नगर के चकरपुर मंडी में भेजते हैं, जहां पर उसकी उन्हें अच्छी लागत मिल जाती है।

300 रुपए किलो मिल‌ जाता है रेट


वहीं, इस पैदावार से उन्होंने अपने साथ-साथ लगभग 10 लोगों को भी रोजगार दिया है. वहीं, किसान राम शुक्ला ने बताया कि वह अब तक 60 क्विंटल स्ट्रॉबेरी लगभग 9 लाख रुपये में बेच चुके हैं। रोजाना वह कानपुर की चकरपुर मंडी में स्ट्रॉबेरी बेच करके अपना व्यापार कर रहे हैं।किसान राम गोविंद शुक्ला दूसरे किसानों को परांपरागत खेती को छोड़कर स्ट्राबेरी की खेती करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वो किसानों को खेती करने के तरीके और रोग प्रबंधन की जानकारी भी मुहैया करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कहा कि किसानों को परांपरागत खेती छोड़कर नगदी फसल की खेती को अपनाना होगा तभी जाकर किसान समृद्ध बन‌ सकता है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *