भारतीय संस्कृति में सिंदूर का बड़ा महत्व है। लेकिन बाजारों में मिलने वाले सिंदूर में कैमिकल की मात्रा ज्यादा आने लगी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंदूर का पौधा भी होता है?  ये एक औषधीय पौधा है। 

इस पौधे को सिंदूर का पौधा या “कमीला” कहते हैं। इसे अंग्रेजी में Bixa orellana कहा जाता है।

इसके फल से पाउडर और लिक्विड फॉर्म में सिंदूर जैसा लाल डाई रंग बनता है। सिंदूर की खेती की जाती है।

भारत में यह पौधा महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ही उगाया जाता है।

 शौकिया तौर पर बहुत से नेचर लवर्स अपने गार्डन में इस पौधे को उगा रहे हैं। इसके लिए निश्चित जलवायु जरूरी है। 

1 पौधे में से एक बार में एक या डेढ़ किलो तक सिंदूर का फल निकला जाता है। 

इसकी कीमत ₹400 प्रति किलो से ज्यादा होती है। फल जब सूख जाते हैं तो उसके बीजों को निकाल लिया जाता है।

 बीज निकालने के बाद उन्हें अच्छी तरह से सुखा दिया जाता है। फिर उनका पाउडर बना दिया जाता है।

इन बीजों से बनाया गया पाउडर ही असली और प्राकृतिक सिंदूर होता है।

नेचुरल सिंदूर व प्लांट के बारे में जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें। इस तरह की खबरों के लिए यूनीक भारत देखते रहें।