WhatsApp Group Join Now

मानव शरीर को हेल्दी रखने का वरदान प्रकृति ने पेड़ पौधों को दिया है। उन्हीं में से एक है एलोवेरा। एलोवेरा में आवश्यक विटामिन्‍स जैसे विटामिन-ए, सी, ई, बी 12 और फोलिक एसिड जैसे पोष्टिक तत्व होते हैं जो हमें हेल्दी रखने का काम करते हैं। ऐसे में डॉक्टर भी हमे एलोवेरा का जूस पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, इसका जूस बहुत कड़वा होता है, जिसे हर कोई आसानी से नहीं पी सकता। लेकिन इसमें कुछ अन्य हेल्दी चीजों को और मिला दिया जाए तो यह जूस कड़वा नहीं, 100 फीसदी मीठा होगा। इसके साथ ही 5 गुना अधिक पौष्टिक होगा। खास बात है कि इस तरह जूस बनाने पर बच्चों का भी फेवरेट बन जाएगा। साथ ही बीमारियों को दूर भगाएगा। इस लेख में हेल्थ एवं फिटनेस फ्रीक दीपक बब्बर मीठा एलोवेरा जूस बनाने की विधि बताएंगे।

पांच गुना तेजी से बीमारियों में करेगा फायदा

नीचे दी गई विधि के अनुसार एलोवेरा जूस बनाने से यह पांच गुना तेजी से बीमारियों पर असरदार है। उसका मुख्य कारण है कि इसमें हल्दी, अदरक, शहद, निंबू व आंवला मिलाया जाता है। ये सभी खाद्य पदार्थ भी न्यूट्रीशन से भरपूर हैं।

डायबिटीज का करे इलाज: एलोवेरा जूस पैनक्रिया की सेल्स को हेल्दी रखता है। यह इंसुलिन के लेवल को भी बढ़ाता है। जिसकी मदद से  ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है। बता दें कि अन्य जूसों की तुलना में इसमें शुगर कम होता है, जो इसे सेहत के लिए लाभदायक बनाता है।

पाचन क्रिया करे दुरुस्त: एलोवेरा जूस पेट संबंधी समस्याओं में भी सहायक है। यह कब्ज से राहत दिलाता है। बता दें कि इसमें लैक्सेटिव प्रॉपर्टीस होती हैं, जो कब्ज से राहत दिलाती हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद: एलोवेरा जूस कोलेजन बनाने में मदद करता है। यह हमारी त्वचा के लिए महत्वपूर्ण तत्व है।ऐलोवेरा का लगातार सेवन करने से त्वचा पर झुर्रियां नहीं आती। यह एक्ने से बचने में भी मदद करता है। यह आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है।

एंटी ऑक्सीडेंट व एंटी इन्फ्लेमेट्री– एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट व एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं। यह बॉडी को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते है।  इसके साथ ही शरीर में सूजन, घुटने के दर्द आदि में सहायक है।

एलोवेरा जूस के लिए सामग्री

  • एलोवेरा जेल
  • हल्दी का एक टुकड़ा
  • दो आंवला
  • अदरक का टुकड़ा
  • शहद एक चम्मच
  • निंबू

एलोवेरा जूस बनाने की विधि

  • सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को अच्छे से धो लें।
  • इसके बाद एलोवेरा को किसी साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • चाकू की मदद से इसके बाहरी मोटी परत को हटा दें।
  • उसमें से जेल निकालें और बाउल में डालें।
  • अब इसमें पानी डालकर जेल को अच्छे से धो लें।
  • धुलने के बाद जेल को मिक्सी के जार में डालें
  • आंवला, हल्दी, अदरक को काटकर मिक्सी जार में डालें
  • अब ऊपर से आधा नींबू निचोड़ लें और ग्राइंड करें।
  • अब इसे गिलास में डाल कर बच्चों, बुजुर्ग सहित परिवार के सदस्यों को सर्व करें।

ध्यान दें: जूस बनाने से पहले निकाल दें एलोवेरा जहर

एलोवेरा की पत्ती की त्वचा में एक नेचुरल केमिकल होता है। जिसका नाम एलोइन है। ऐलोवेरा का जूस बनाने से पहले इसे हटा देना चाहिए। दरअसल ऐलोवेरा की तीन परत होती हैं। सबसे पहले कांटेदार दिखने वाली परत होती है। जिसे मांसल कहते हैं। उसके बाद बीच वाली परत को लेटेक्स कहते हैं। जब आप एलोवेरा तोड़ते हैं तो उसमें से धीरे-धीरे पीले रंग की चिपचिपा सा पदार्थ निकलता है। यही  एलोइन नामक कैमिकल होता है।इसके सेवन से आपको दिक्कत हो सकती है। फिर सबसे आखिर में जेल मिलता है। जेल निकालने से पहले ऐलोइन को हटाना चाहिए। इसके अधिक मात्रा में सेवन करने सेपेट में ऐंठन या दस्त की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- सरसों के साग के फ़ायदे जान हो जाएंगे इसके दीवाने

इसे भी पढ़ें- एलोवेरा का ज्यादा उपयोग पहुंचा सकता है ये नुकसान

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *