WhatsApp Group Join Now

गर्मी के मौसम में ठंडक देने वाला कुछ पेय पी लिया जाए, तो दिन बन जाता है। बेलगिरी का जूस ऐसा ही है जो पीने मात्र से आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा और ठंडक भी मिलेगी। बेल को बिल्व भी कहा जाता है। तो आज के इस लेख में जानते हैं कि बेलगिरी का जूस पीने से कैसे सेहत को फायदा पहुंचेगा। इस बारे में आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी ने निजी वेबसाइट को बेल शरबत के फायदों के बारे में जानकारी दी है।

बेल फ्रूट में होते हैं ये तत्व

बेलपत्र जिसके पत्ते शिव शंभू को बेहद पसंद है और चढ़ाए जाते हैं, इसका फल भी पौष्टिकता से भरपूर होता है। इस फल को खाने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

  • बेल फल में प्रोटीन, फाइबर, पानी की मात्रा अधिक होती है।
  • बेल में कैल्शियम, पोटैशियम की मात्रा भी पाई जाती है।
  • इसमें विटामिन सी, विटामिन बी1 और विटामिन बी2 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
  • बेल फल पेट, गुदा और पाचन के लिए बेहतर माना जाता है।

बेल का शरबत पीने के फायदे

आंतों के लिए बेल शरबत फायदेमंद

डॉक्टर का कहना है कि गर्मी में बेल शरबत पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं। बहुत बार पाचन सही नहीं होने के कारण से आंतों का संकुचन हो जाता है और इससे कब्ज बनता है। लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से कब्ज की समस्या से निजात मिल सकती है। बेल का जूस आंतों में संकुचन को कम करता है और पेट को साफ करने में मदद करता है।

ये भी है जरुरी-टमाटर के महंगे दामों के बीच स्वाद के लिए चुनें ये विकल्प

हड्डियों को मजबूत बनाता है

बेल में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। ये हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद ड्रिंक साबित हो सकती है। रोज इसका सेवन करने से हड्डियों में मजबूती आती है। ये शारीरिक ढांचे को मजबूत बनाए रखने का काम करता है। इसलिए हर रोज इसका सेवन करना चाहिए।

खून की कमी को दूर करता है

बेल में विटामिन बी 1 और विटामिन बी 2 की अधिकता होती है। ये खून की कमी को दूर करने वाला पेय है। गर्मी में इसका सेवन आपको तरोताजा कर सकता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं। ये ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करता है।

ये भी है जरुरी-कहीं फायदे की जगह नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा खरबूजा

पेट को ठंडा रखता है

बेल का जूस आपको गर्मी में ठंडक देता ही है साथ में आपकी पेट की गर्मी को भी खत्म करता है। बेल का जूस पीने से आपको तुरंत एनर्जी प्राप्त होती है। अगर आपके शरीर में गर्मी बन रही है, तो आप नियमित रुप से इस जूस का सेवन कर सकते हैं।

ये भी है जरुरी-पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से ऐसे पाएं निजात

ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *