WhatsApp Group Join Now

बहुत बार हमारे घर का माहौल अच्छा नहीं रहता। हर समय की बिना बात के चिकचिक चलती रहती है। वास्तु शास्त्र का इस पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से बहुत सी ऐसी वस्तुएं है, जो हम घर में गलत दिशा में रख देते हैं या फिर हमारा घर वास्तु के हिसाब से सही नहीं बना होता। लेकिन वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि बाथरुम में कुछ वस्तुओं को रखने से हमारे घर में सबकुछ सही हो सकता है। तो चलिए जानते हैं बाथरुम में हमें क्या रखना चाहिए और क्या नहीं।

नमक

सबसे पहले तो वास्तुशास्त्र में बाथरुम और टॉयलेट का साथ में होना शुभ नहीं माना गया है। माना जाता है कि इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। लेकिन आजकल लगभग घर में दोनों साथ में ही बनवाएं जाते हैं। इसलिए इस दोष को दूर करने के लिए भी कुछ उपाय बताए गए हैं। एक कांच की कटोरी में नमक भरकर उसे बाथरुम में रख देना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर हो जाता है।

आईना सही दिशा में रखें

बाथरुम में आईना हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। पूर्व दिशा में आईना रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से पूर्व दिशा का  दोष भी दूर हो जाता है।

दक्षिण दिशा में बनाएं त्रिकोण

अगर आपका बाथरुम घर की दक्षिण दिशा में है, तो आपको दक्षिण की दिवार पर काले पेन से त्रिकोण बनाना चाहिए। ट्रायएंगल बनाना है। ऐसा करने पर वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

 नीले रंग की बाल्टी रखें

अगर आपके घर में बाथरुम और टॉयलेट दोनों साथ में है, तो आप वास्तु दोष से बचने के लिए नीले रंग की बाल्टी और मग्गे का प्रयोग करें। इससे नकारात्मकता दूर होती है।

ये भी पढ़े-बुरे सपनों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

ये भी है जरुरी-बरकत और समृद्धि के लिए इन वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर बनाएं घर

ये सूचना सामान्य जानकारी पर आधरित है। द यूनिक भारत का उद्देश्य किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं का ठेस पहुंचाने का नहीं है।

WhatsApp Group Join Now

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *