अक्सर हम चीजें खराब होने के बाद फेंक देते हैं। झाड़ू भी इन्हीं में से एक है। टूट जाने के बाद महिलाएं घर से झाड़ू को हटा देती हैं। लेकिन ये टूटी हुई झाड़ू भी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। घर, गार्डन को सजाने के साथ-साथ इसके प्रयोग से आप खर्चा भी बचा सकती हैं।
फ्लॉवर पॉट बनाएं
जब झाड़ू टुट जाती है तो ये बेकार हो जाती है। इस बेकार झाड़ू का हम घर को सजाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। झाड़ू की सीक फ्लॉवर पॉट बनाने के काम आ सकती है। पॉट के आकार में ये सींक काट ले, गत्ता लेकर उसपर सारी सीक चिपका देनी है। फ्लॉवर पॉट जैसा आकार देने के कारण आपका पॉट तैयार हो गया। इन सीकों पर आप कलर भी कर सकती हैं।
ये भी पढ़े-ऑफिस डेस्क पर रखा है ऐसा सामान तो तुरंत हटा दें
पंखे और जाले झाड़ने के लिए उपयोग
खराब हो चुकी फूल झाड़ू का प्रयोग आप पंखे साफ करने के लिए या जाले झाड़ने के लिए कर सकती हैं। छोटी हो जाने के बाद इसको किसी डंडे के ऊपर बांधकर आप घर के कोनों की सफाई कर सकते हैं और पंखे भी साफ कर सकते हैं।
बनाएं नई झाड़ू
पुरानी हो चुकी दो झाड़ू को जोड़कर हम एक झाड़ू बना सकते हैं। ऐसा करने पर आपकी दो पुरानी झाड़ू यूज हो जाएंगी और आपकी नई झाड़ू का खर्चा बच जाएगा।
ये भी पढ़े-आसान तरीके से घर पर ही उगाएं असली रुद्राक्ष
गार्डन में करें यूज
खराब हो चुकी झाड़ू के सीक से आप अपने छोटे से गार्डन को भी सजा सकते हैं। सीक को गार्डन के चारों तरफ रोप दें। इनपर कलर भी कर सकते हैं। ये आपके गार्डन को सुंदर लुक देने में मदद कर करेगा।