WhatsApp Group Join Now

Rose care- गुलाब का पौधा हर कोई लगाना पसंद करता है। लोगों को लगता है कि ये लगाना काफी आसान है। इसके फूलों की सुंदरता के कारण लोग इसको घर में लगाना पसंद करते हैं। कई बार गुलाब का पौधा आप लगा लेते हैं, लेकिन ये सूखने लगता है। आपको बहुत बुरा लगता है।

इतनी मेहनत जिस पौधे को लगाने मेंं की उसका फ्लावरिंग न करना और सूख जाना आपको निराश कर सकता है। आपके गार्डन में लगा गुलाब का पौधा खराब हो रहा है, तो इसके कई कारण हो सकते है। चलिए इस लेख में जानते हैं गुलाब को आप सूखने से कैसे बचा सकते हैं?

गुलाब के पौधे का खराब होने का कारण (Reason for failure of rose plant)

जड़ में रोग (root disease)

पौधे के खराब होने का जड़ में रोग आम कारण है। जब आप गमले में गुलाब का पौधा लगाते हैं, तो इसमें कई बार फफूंद लग जाती है।  गुलाब के पौधों में फफूंद लगना बहुत आम बात  है। ये आसानी से पौधे को अपना शिकार बना लेती है।  गमले में बार -बार पानी देना या खराब जल निकासी जड़ सड़न का सबसे प्रमुख कारण है।

डाई-बैक  (die-back)

गुलाब के पौधों में डाईबैक भी फफूंद की तरह आम समस्या है। इससे आपका पौधा खराब हो जाता है। जो लोग नई-नई बागवानी करते हैं, उनके लिए मुश्किल पैदा करता है। फंगल रोग भी इसी के कारण होते हैं। पैराकोनियोथाइरियम फेकेलिस और बोट्रीटिस सिनेरिया आम कवक हैं। जो शाखाएं कमजोर होती हैं, उनमें ये अपना बसेरा बना लेते हैं।  कीटों, पत्ती रोगों, पोषक तत्वों की कमी या क्षतिग्रस्त शाखाओं के कारण पौधे खुद भी डाईबैक का कारण बन सकते हैं।

 स्केल  (scale)

Young shoots of garden roses affected by aphids.

स्केल कीट भी सामान्य है। गुलाब के पौधों पर ये आसानी से अटैक करता है। आपके अधिकतर पौधों को ये खराब कर सकता है। गुलाब को भूरे रंग की स्केल प्रभावित करती है। ये सपाट, गोल सफेद होती है, जिसे स्क्रफी रोज स्केल के रुप में भी जाना जाता है। 

गुलाब के पौधे में सकर (sucker in rose plant)

सकर भी गुलाब के पौधों को बहुत प्रभावित करती है। ये जमीन के नीचे से उगती है। इसके पत्ते ज्यादा संख्या में होते हैं। आपको अलग पत्तों से अलग इसके पत्ते नजर आएंगे। आपके पौधे की जड़ों में समस्या होने पर सकर उत्पन्न होते हैं। गुड़ाई करते समय जड़े घायल होने पर पौधे में सकर की समस्या होती है। इससे पौधा ग्रोथ नहीं कर पाता है। आप गुड़ाई करते समय सावधानी बरतें। इसको आपको परमानेंट उखाड़ना है। अगर बीच से इसको काट दिया तो ये फिर उग जाएगी।

गुलाब के पौधे के खराब होने के सामान्य कारण (Common reasons for failure of rose plants)

Red-Climbing-Rose.jpg.530x530

  1. प्लास्टिक या चीनी मिट्टी के गमलों में इसको लगाना इसको खराब कर सकता है।
  2. खराब मौसम के दौरान गलत गमला असामान्य नमी इसमें बनाएं रखता है।
  3. ज्यादा गर्मी के कारण ये पौधा खराब होता है। गुलाब ज्यादा से ज्यादा  21℃ तापमान सहन कर सकता है।
  4. इसमें ज्यादा पानी देते रहना भी इसके खराब होने का मुख्य कारण है।

गुलाब के पौधे को सूखने से ऐसे बचाएं (How to save rose plant from drying up)

  • आपको सीमेंट या मिट्टी से बने गमले का चुनाव करना है और आकार का ध्यान भी रखना है।
  • जब भी पौधा खरीदें, तो स्वस्थ खरीदें। कटिंग से ग्रो करते हैं, तो स्वस्थ टहनी लें।
  • पौधा लेने से पहले रूट बॉल की मजबूती को तने से उठाकर जरूर चेक करें।
  • पौधा खरीदकर लाने के बाद तुरंत गमले में नहीं लगाना है। कुछ दिन अन्य पौधों के साथ रखें।
  • पौधे में मिट्टी, रेत, खाद का सही अनुपात में होना जरुरी है। चिकनी मिट्टी का प्रयोग न करें।.
  • पौधे को छह से सात घंटे की धूप जरुरी है।
  • मिट्टी सूखने पर पौधे को पानी दें। ओवरवाटरिंग से बचना है।
  • फूल आने के बाद समय-समय पर इसकी प्रूनिंग करते रहना जरुरी है।
  • आपका पौधा बार-बार खराब हो रहा है, तो आप मिट्टी की जांच करवा सकते हैं।
  • जलवायु की वजह से पौधा खराब हो रहा है, तो आप देसी कश्मीरी गुलाब ही लगाएं।
  • अंग्रेजी गुलाब आप लगाते हैं, तो ये जल्दी खराब हो जाते हैं।
  • हर साल आपको गमले की मिट्टी बदलनी है और हर महीने में संतुलित खाद देनी है।

ये भी है जरुरी

Adenium plant-फेंके नहीं अडेनियम में डालें ये चीज, फूल देखकर होश उड़ जाएंगे

Grow Tomato: नहीं खरीदने पड़ेंगे महंगे टमाटर, छत पर उगाने का आसान तरीका Step by Step

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *