शहरी क्षेत्रों में बागवानी के शौक को पूरा करने के लिए लोगों के पास जगह नहीं होती है। 

कुछ लोेग अपनी छत पर पौधे और सब्जियां लगाकर इस शौक को पूरा कर लेते हें। 

लेकिन बहुत से लोगों के पास छत भी नहीं होती है। 

ऐसे में हम बाल्कनी में लगने वाले कुछ सब्जियों व पौधों के नाम बताएंगे। 

बाल्कनी में आप पुदीना लगा सकते हैं। आसानी से उगता है। रसोई में काम आता है। 

बाल्कनी में आप टमाटर भी लगा सकते हैं। इसके लिए क्रीपर टमाटर का चयन करें। 

बाल्कनी में आप  बैंगन का पौधा लगा सकते हैं। एक पौधे पर एक परिवार के लिए बैंगन मिल जाते हें। 

बाल्कनी में आप हरी मिर्च का पौधा लगा सकते हैं।  यह उगने में भी आसान है। 

बाल्कनी में आप शिमला मिर्च का पौधा लगा सकते हैं। एक पौधे पर ही कई शिमला मिर्च लगती है।

धनिया हर सब्जी के स्वाद और रंग को निखार देता है। बाल्कनी में धनिया भी लगाया जा सकता है। 

इसके अलावा बेल वाली सब्जियां कम जगह में ज्यादा आती हैं, उन्हें लगाया जा सकता है।