सब्जियां उगाना (Vegetable gardening) हर कोई चाहता है। हर बागवान चाहता है कि उसका गार्डन सब्जियों से भर जाए।
आप भी ऐसा चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज हम आपको कुछ खाद की जानकारी देंगे।
हर पौधे को फूल आने पर खास ट्रीटमेंट की जरुरत होती है। आगे बताई गई इन खाद को डालें।
फूल आने पर वर्मीकंपोस्ट डाल सकते हैं। वर्मीकंपोस्ट केंचुओं और गोबर से बनती है।
ये बहुत अच्छी खाद है, जो भरपूर पैदावार देगी। ये सभी पोषक तत्वों के गुणों को बढ़ा देती है।
इससे फल की ग्रोथ बेहतर होती है। इस दौरान पौधे में नमी बनाएं रखें। मिट्टी सूखने पर हल्का पानी डालें।
गोबर की खाद अच्छा विकल्प है। खाद सड़ी हुई होनी जरुरी है। ये नाइट्रोजन, फॉस्फोरस से भरपूर होती है।
फॉस्फोरस युक्त खाद डालें। ये जड़ों का विकास करती है। बीजों के अंकुरण के लिए सही है।
पोटेशियम युक्त खाद डालें। ये खाद पौधों को रोगों से लड़ने में मदद करता है। फलों के स्वाद को ये बेहतर बनाता है।
खाद पौधों की जड़ों के आसपास डालें। खाद को पानी में घोलकर डाल सकते हैं।
इससे अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Learn more