गुड़हल बहुत ही कम केयर वाला प्लांट है। जिसपर ढेरों फूल आते हैं।
हालांकि बहुत लोगों की समस्या होती है कि उनके गुड़हल के प्लांट पर फूल नहीं आ रहे हैं।
हम आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स बताएंगे जिनकी मदद से आपका गुड़हल का पौधा फूलों से भर जाएगा।
गुड़हल के पौधे पर ज्यादा फूलों के लिए पौधे की छंटाई करनी चाहिए।
कम या ज्यादा पानी डालने पर पत्तियों तो भरपूर आाएंगी लेकिन फूल नहीं आएंगे। हमेशा मिट्टी में नमी बनाकर रखें।
गुड़हल का पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत होती है। आप इसे खुले हिस्से में ही रखें।
दो-तीन दिन में एक बार आप इसकी पत्तियों को भी धोते रहें। गर्मियों के सीजन में आप रोजाना पत्तियों को धोती रहें।
मिली बग हटाएं: गुड़हल की टहनियों को पानी से धो लें। टहनियों पर प्रेशर से पानी डालें ताकि मिली बग हट जाए।
गुड़हल के पौधे पर Zyme खाद का अच्छा असर पड़ता है। यह बाजार में लिक्विड और पाउडर के रूप में मिल जाती है।
छोटे पौधे के हिसाब से आधा चम्मच खाद पानी में डालकर पौधों में लगा देनी है। वहीं बड़ा पौधा होने पर एक चम्मच खाद डाल दें।
ज्यादा फूलों के लिए विस्तार से लेख पढ़ें। लेख का लिंक नीचे दिया गया है।
Learn more