बोनसाई पौधों की आपको ज्यादा केयर करने की जरुरत होती है। चलिए जानते हैं घर में मौजूद इन प्लांट की केयर का तरीका।

पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए हफ्ते में एक से दो बार पानी डालें। ज्यादा पानी से पौधा खराब हो जाएगा। 

बोनसाई को कम धूप की जरुरत होती है। उसे ज्यादा धूप में रखना उसकी पत्तियों को जला सकता है। 

बोनसाई के लिए 15 डिग्री से 23 डिग्री तक का तापमान सही होता है। इसको ज्यादा ठंड या गर्मी में रखने से बचें। 

बोनसाई प्लांट की प्रूनिंग आपको हर दो महीने में करनी है। ये पौधे की ग्रोथ के लिए बहुत जरुरी है। 

बोनसाई प्लांट को ज्यादा पोषक तत्वों की जरुरत होती है। इसलिए हर हफ्ते जैविक खाद डालें। 

बोनसाई की रिपॉटिग करनी जरुरी है। अगर आप ये नहीं करते तो कुछ ही समय में पौधा मर सकता है। 

आपके पौधे पर कोई भी कीट या बीमारी आक्रमण कर सकती है। इसलिए इसके लिए तैयार रहे हैं और उचित ध्यान रखें। 

 बोनसाई कला का एक बड़ा हिस्सा एक पेड़ का अनुभव है जो अपनी जमीन से अलग हो गया है और अब एक गमले में रहता है।

ध्यान रहे ये गमले में होते हैं, तो मिट्टी की पोषण सामग्री को फिर से भरने के लिए उचित उर्वरक की आवश्यकता होती है।

बोनसाई पौधों को लेकर ये जानकारी कैसी लगी बताएं। ज्यादा जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करके देखिए।