पौधों को अपनी आंखों के सामने मरता देखना दुख भरा होता है। इस स्टोरी में कुछ खादों के बारे में जानकारी देंगे, जो बेजान पौधों में जान डाल देती हैं।

डीएपी खाद पौधों के लिए बेस्ट होती है। इसमें यूरिया और फॉस्फोरस होता है। बेजान पौधों में ये जान फूंकने का काम करती है। जिन पौधों को फॉस्फोरस की ज्यादा जरुरत है उनमें ये डालें।

सिंगल सुपर फॉस्फेट खाद पत्तों को चमकदार और फलों को बड़ा करने के लिए उपयोगी है। पानी में घोलक भी इसका छिड़काव कर सकेत हैं और पौधे की गुड़ाई करके भी इसे डाला जाता है।

मरते हुए पौधे को बचाने के लिए पोटाश खाद प्रयोग कर सकते हैं। ऐसे पौधों के लिए ये खाद बेहतर है। पौधे की ग्रोथ रुक जाने पर भी ये खाद छिड़की जाती है।

पोटाश को एक चम्मच रात को एक लीटर पानी में भिगोकर छोड़े और सुबह इसका प्रयोग करें। गमले में आप सीधा भी इसको गुड़ाई करके डाल सकते हैं। पोटाश खाद पौधों की ग्रोथ के लिए अच्छी मानी जाती है।

नीम खली का प्रयोग तो हर गार्डनर करता है और ये आसानी से मिलने वाली खाद है। पौधा लगाने से पहले मिट्टी तैयार करते हुए भी इसका प्रयोग किया जाता है।

नीम खली पौधे को फंगस लगाने से बचाता है। ये घरेलू पौधों के लिए अच्छी फर्टिलाइजर है। हफ्ते दो हफ्ते में इसका छिड़काव सभी पौधों में कर देना चाहिए।

 सरसों खली भी पौधों के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर है, जिसके बारे में हर कोई जानता है। गुलाब के पौधों के लिए सरसों की खली ज्यादा जरुरी होती है। ये पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए यूज की जाती है।

पौधे की बढ़ोतरी नहीं हो रही है, तो आप सरसों खली को लिक्विड फर्टिलाइजर के रुप में पौधों में डालें। ये सख्त होती है, इसलिए इसको पानी में कई दिनों तक भिगोकर रखें ।

किचिन वेस्ट का खाद के तौर पर इस्तेमाल आजकल बहुत ज्यादा मात्रा में लोग करने लगे हैं। सब्जियों के छिलके, फल के छिलके भी आप अपने गार्डन में डाल सकते हैं। ये पौधों के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर साबित होती है। 

ये जानकारी आपको कैसी लगी है कमेंट के  माध्यम से जरुर बताएं और द यूनिक भारत के साथ जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद। इस प्रकार की स्टोरी के लिए जुड़े रहिए।