गुड़हल की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। 

गुड़हल की चाय ज्यादा पीने से नींद ज्यादा आ सकती है। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं या ड्राइव कर रहे हैं, तो ये चाय न पीएं।

हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए चाय फायदेमंद है, लेकिन लो ब्लड प्रेशर की समस्या वालों को इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

जो महिलाएं स्तनपान करवाती हैं, वो गुड़हल की चाय का सेवन डॉक्टरी सलाह पर ही करें।

गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने वाली महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

ये एस्ट्रोजन के स्तर को कम करती है, इससे मासिक धर्म की संभावना बढ़ती है। इसलिए गर्भवती महिलाएं इसका सेवन न करें।

गुड़हल की चाय का सेवन आपको सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

एक दिन में दो कप से ज्यादा गुड़हल की चाय न पीएं।

अगर चाय पीने से आपको कुछ समस्या लग रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

किसी गंभीर बीमारी के शिकार मरीज को भी गुड़हल की चाय पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

गुड़हल की चाय के फायदे जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। लिंक पर क्लिक करें।